नई दुल्हनिया की बिगड़ी तबियत, अस्पताल दिखाने गए तो पति समेत ससुरालियों के उड़े होश। जानिए ऐसा क्या निकला

160
खबर शेयर करें -

 

रुद्रपुर । बड़े अरमान सजाकर दुल्हनिया को घर लाया था, परिवार का हर शख्स खुशी से झूम रहा था। ससुराल में कदम रखे नई दुल्हनिया को अभी मात्र दो ही महीने बीते थे, इसी बीच दुल्हन की एक दिन तवियत ज्यादा बिगड़ गई। ससुराली उसे दिखाने अस्पताल ले गए, जब डॉक्टर ने यह बताया कि दुल्हन साढ़े तीन माह की गर्भवती है तो पति समेत ससुरालियों के होश उड़ गए। पति ने तत्काल नई दुल्हनिया को छोड़ दिया। इधर, लड़की ने भी दिल्ली में शादी से पहले दुष्कर्म करने वाले लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार मामला काशीपुर से जुड़ा है। यहां की लड़की की शादी मार्च में हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले एक लड़के से हुई। लड़की जब ससुराल पहुंची तो सभी बहुत खुश थे और उसकी आवभगत में लगे थे। कुछ दिन बाद उसकी तबियत बिगड़ी तो ससुराल वाले उसको अस्पताल ले गए। डाक्टर ने उसे साढ़े 3 माह की गर्भवती बताया। इससे ससुराल वालों की सारी खुशियाँ काफूर हो गईं। सभी लोग सदमे में आ गए। पति ने तत्काल लड़की को अपनाने से इनकार कर दिया।
लड़की भी दिल्ली में रहने वाली अपनी बहन के यहां आ गई। रिश्ता टूटने से इतनी आहत हो गई कि उसने दिल्ली में नरेला थाने में काशीपुर निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। तहरीर में लड़की ने बताया है कि वह शादी से पहले काशीपुर में रहती थी और सिलाई सीखती थी। उसी की पहचान के लड़के जावेद ने एक दिन बताया कि सरकार शादी के लिए आर्थिक सहयोग दे रही है, अगर चाहती हो तो साथ चलो, ताकि कागजी औपचारिकता निभाई जा सके। वह इस लालच में उसके साथ चली गई। जावेद उसे काशीपुर के एक होटल में ले गया और वहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी तय होने की बात कह ऐसा करने से मना किया तो जान से मारने की धमकी दे डाली। इस डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया।

यह भी पढ़ें 👉  बेरीनाग में स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ,बच्चे घायल