आज चुना जाएगा उत्तराखंड का नया CM, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र ताेमर देहरादून पहुंचे। शाम तीन बजे विधायकों की बैठक में तय होगा नाम

160
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड का सियासी घटनाक्रम शुक्रवार को बड़ी तेजी से बदला। दिल्ली में तीन दिन डेरा जमाए बैठे सीएम तीरथ सिंह रावत ने पार्टी हाईकमान के अादेश पर देर रात में राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ अब अगला सीएम कौन बनेगा, इसे लेकर कयासबाजी शुरू होगी। फिलहाल इस पर मंत्रणा के लिए दिल्ली से केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह ताेमर देहरादून पहुंच गए हैं। वह दोपहर में तीन बजे पार्टी मुख्यालय में सभी विधायकों की बैठक लेंगे, जिसमें तय किए गए सीएम के नाम का एलान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का इस्तीफा, देर रात राज्यपाल से मिले। अब इनके नाम चर्चा में

यह भी पढ़ें : भाजपा नेत्री ने अपनी ही पार्टी के विधायक पर दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा, उत्तराखंड भाजपा में हड़कंप

अभी भावी सीएम के तौर पर कई नाम चर्चा में हैं। कहा ये जा रहा है कि किसी विधायक को ही सीएम चुना जाएगा, जिससे आगे फिर अभी जैसी स्थिति न बने। जिन नामों पर सियासी गलियारों पर चर्चा हो रही है, उनमें पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धन सिंह रावत, पुष्कर सिंह धामी, बिशन सिंह चुफाल और रितु खंडूड़ी शामिल हैं। इनमें सतपाल महाराज और धनसिंह रावत सबसे बडे़ दावेदार बन रहे हैं।

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।