सारथी ने बढ़ाया मदद का हाथ, ठंड में तन ढकने के लिए गरीबों को बांटे कंबल

306
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। हर क्षेत्र में मदद के लिए तैयार सारथी संस्था (saarthi foundation samiti) ने अब ठंड में भी गरीबों का तन ढकने के लिए कदम बढ़ाया है। इसी क्रम में संस्था के पदाधिकारियों ने दर्जनों गरीबों को कम्बल बांटे।

सारथी फाउंडेशन समिति (saarthi foundation samiti) द्वारा संस्था की अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद के नेतृत्व में ठंड आने पर आज से गरीब, निराश्रित लोगों को कंबल देने की मुहिम शुरू की गई। इसी सिलसिले में बुधवार को इसकी शुरुवात नैनीताल रोड स्थित गरीब बस्ती में गर्म कंबलों को बांट कर की गई।

इस दौरान संस्था (saarthi foundation samiti) के सयोजक नवीन पंत ने कहा कि जिस प्रकार मौसम विभाग ने आगाह किया है कि इस बार ज्यादा ठंड रहेगी और रात में ठंड भी ज्यादा पड़ रही है। इसी वजह से संस्था ने सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए यह तय किया कि जो भी गरीब ठंड में ठिठुरते दिखेगा, उसे संस्था (saarthi foundation samiti) द्वारा कंबल वितरित किया जाएगा और इसकी शुरुआत कर दी गई है। संस्था आगे भी इस तरह के कार्यों में बड़ चढ़ कर हिस्सा लेगी।

यह भी पढ़ें 👉  डेरा कार सेवा प्रमुख की गोली मारकर हत्या, बदमाश सीसीटीवी फुटेज में कैद

बुधवार को हुए कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा एवं समाजसेवी दीपक मेहरा, महामंत्री मदन मोहन जोशी,उपाध्यक्ष उमेश सैनी, समन्वयक ज्ञानेंद्र जोशी, सलाहकार जाकिर हुसैन, महिला संगठन अध्यक्ष दीप्ति चुफाल, महामंत्री प्रेमलता पाठक, युवा महानगर अध्यक्ष केतन जायसवाल, महामंत्री तनिक शर्मा, उपाध्यक्ष रमनदीप सिंह भसीन, विभाग प्रमुख योगेश पांडे, बी डी शर्मा, आकाश गर्ग, प्रेमा जोशी, आनंद आर्य, गिरिश चंद्र लोहनी, रमेश कांडपाल, भुवन बिष्ट, देवीदत्त सुयाल, कमल जोशी, अजय त्रिपाठी, विवेक आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आग से झुलसी गर्भवती महिला ने तोड़ा दम, ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा

ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।