रामनगर की यह शादी बनी खास, लोगाें के जुबान पर चढ़े दूल्हा-दुल्हन के कारनामे

403
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, रामनगर। शादी (Marriage) के बंधन में बंधने वाले जोड़ों के लिए यह खास अहसास होता है। वह इसे यादगार बनाने की पूरी कोशिश करते हैं और कुछ ऐसा करते हैं कि सभी लोग उसकी तारीफ किए बिना नहीं रहते। रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में भी ऐसी ही एक शादी (Marriage) की चर्चा खूब हाे रही है। यहां विदाई के बाद ट्रैक्टर पर बैठकर दूल्हा और दूल्हन घर पहुंचे। ट्रैक्टर को दूल्हा खुद चला रहा था।

बता दें कि, रामनगर के पीरूमदारा के उमेदपुर गांव में दूल्हा मनप्रीत सिंह ग्रेवाल अपनी दुल्हन नवनीत कौर के साथ ट्रैक्टर में बैठकर अपने घर पहुंचे। मनप्रीत सिंह ग्रेवाल का कहना है कि उन्होंने दोनों घरों में रजामंदी के बाद यह फैसला लिया। आमतौर पर आपने दुल्हन को कारों या घोड़ा गाड़ी से अपने ससुराल आते हुए देखा होगा। मगर यह दुल्हन अपने दूल्हे के साथ ट्रैक्टर में अपने ससुराल आई। इस दौरान दूल्हे मनप्रीत ने कहा कि ट्रैक्टर में अपनी दुल्हन को लाकर वह समाज को एक संदेश देना चाहते हैं कि किसानों की मेहनत का प्रतीक ट्रैक्टर है।

दुल्हन बोली- ट्रैक्टर हमारा सबसे प्रिय वाहन

मनप्रीत ने कहा कि आज हर ग्रामीण या हर किसान अपने बच्चों की शादी (Marriage) को शाही अंदाज में करवाकर शोहरत के चक्कर में कर्जदार होता जा रहा है। आधुनिकता के इस दौर में दिखावट से दूर रहकर हम लग्जरी कारों की बजाय ट्रैक्टर में अपनी बारात लेकर गए और ट्रैक्टर में ही अपनी दुल्हन को लेकर आए। वहीं दुल्हन नवनीत कौर ने कहा कि हम किसान परिवार से हैं और हमारा सबसे प्रिय वाहन ट्रैक्टर है। शादी के मौके पर इस पर सवार होना अलग ही सुखद अहसास दे गया। बता दें कि, पूरे क्षेत्र में यह शादी (Marriage) चर्चा का विषय बनी हुई है।

ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।