आज कुमाऊं के इस शहर में सियासी गर्मी बढ़ाने पहुंचे रहे हैं दिल्ली के CM केजरीवाल

141
# Delhi Cm arvind kejriwal
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। आज यानी 14 दिसंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के केंद्रीय संरक्षक अरविंद केजरीवाल (Delhi Cm arvind kejriwal) एक बार फिर उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल का उत्तराखंड में ये पांचवां दौरा होगा। इस बार अरविंद केजरीवाल (Delhi Cm arvind kejriwal) काशीपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। काशीपुर दौरे में अरविंद केजरीवाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक बार फिर कोई नया बड़ा एलान कर सकते हैं। फिलहाल, अरविंद केजरीवाल के काशीपुर दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उनके दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

केजरीवाल (Delhi Cm arvind kejriwal) सुबह 11 बजे पंतनगर हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां आप कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। दोपहर 12:30 बजे अरविंद केजरीवाल होटल अनन्या पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे वो यहां महिलाओं के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस संवाद कार्यक्रम के बाद दोपहर 3 बजे केजरीवाल (Delhi Cm arvind kejriwal) काशीपुर के रामलीला मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद 4:30 बजे हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 6 बजे अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  युवक ने सोशल मीडिया में किया तमंचे का प्रदर्शन, पुलिस ने दबोचा

यह भी पढ़ें : भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला अब यह बोली

काशीपुर में केजरीवाल (Delhi Cm arvind kejriwal) के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष युनूस चौधरी ने बताया कि कार्यकर्ता केजरीवाल का काशीपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा दिल्ली मॉडल अब उत्तराखंड में भी लाया जाएगा। प्रदेश की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। आप के नेतृत्व में प्रदेश चहुमुंखी विकास करेगा। उन्होंने कहा 2022 में प्रदेश में आप की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा काशीपुर में रामनगर रोड स्थित रामलीला ग्राउंड में होने वाली विशाल जनसभा में भारी भीड़ उमड़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जेल का ‌होगा विस्तार, इन सुविधाओं के मद्देनजर तलाशी जाएगी भूमि

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड- आरोपियों के नाम उजागर, पांच के खिलाफ मुकदमा

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।