मुख्यमंत्री धामी के लिए आज परीक्षा का दिन, चंपावत उपचुनाव के लिए मतदन शुरू

349
# CM Dhami will welcome Kanwariyas
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, चंपावत । चंपावत विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज मतदान (voting begins for Champawat by-election) हो रहा है। इस सीट पर सीएम का चुनाव जीतना बेहद जरूरी है, इसी को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत लगा रखी है। उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव सिर्फ एक सीट पर ही हो रहा है। ये सीट बीजेपी प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

दरअसल, राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे। इसके बाद पुष्कर सिंह धामी दोबारा सीएम तो बन गए, लेकिन उन्हें विधानसभा का सदस्य होना जरूरी था। इसके बाद उनके लिए चंपावत सीट खाली की गई। विधानसभा चुनाव 2022 में चंपावत (voting begins for Champawat by-election) में बीजेपी के कैलाश गहतोड़ी ने कांग्रेस के हेमेश खार्कवाल को 5304 वोटों से हराया था। कैलाश गहतोड़ी को 32547 वोट पड़े जबकि कांग्रेस के हेमेश खर्कवाल को 27243 वोट मिले थे।

वहीं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की तेज-तर्रार महिला नेताओं में शुमार की जाने वाली निर्मला का ताल्लुक ब्राह्मण समुदाय से है। वह करीब तीन दशक पहले शराब-विरोधी आंदोलन से सुर्खियों में आई थीं। वह कांग्रेस की चंपावत जिला अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य रही हैं। पूर्व की प्रदेश कांग्रेस सरकार में वह दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री भी थीं।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।