Tokyo Olympic : टोक्यो से आई खुशखबरी, ओलंपिक में भारत ने पक्का किया अपना पहला पदक

170
खबर शेयर करें -

नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे आेलंपिक से शनिवार को भारत के लिए खुशखबरी आई है। टोक्यो ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत का पदक पक्का हो गया है। सौरभ चौधरी पुरुषों की इस स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। सौरभ क्वालीफिकेशन राउंड दमदार प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर रहते हुए फाइनल में क्वालीफाई किया। इस दौरान उन्होंने कुल 586 अंक हासिल किए। वहीं भारत के ही अभिषेक वर्मा 575 अंकों साथ 17वें स्थान पर रहे। सौरभ चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह सीरीज में 95, 98, 98, 100, 98 और 97 अंक हासिल किए।

यह भी पढ़ें : Tokyo Olympic news-न्यूजीलैंड को हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शानदार आगाज

टेबल टेनिस में लगा झटका, भारतीय जोड़ी चीन से हारी

टेबल टेनिस की मिश्रित युगल स्पर्धा में भारत की निराशाजनक शुरूआत रही। मिक्स्ड डबल्स की स्पर्धा में शरत कमल और मनिका बत्रा की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। चीनी ताइपे की जोड़ी मिश्रित जोड़ी लिन यूं-जू और चेंग आई-चिंग ने इस भारतीय जोड़ी को 1-8, 11-6, 11-5, 11-4 के अंतर से हराया। भारतीयों को एक बेहतर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ कई मौके मिले लेकिन वे पहले दो मैचों में 5-1 और 5-3 की बढ़त के बाद ऐसा नहीं कर सके। अंत में, यह चीनी ताइपे की जोड़ी ने भारत पर 11-8, 11-6, 11-5, 11-4 से आसान जीत की। मनिका बत्रा ने लिन और चेंग की जोड़ी को काफी परेशान किया। लेकिन चीनी ताइपे जोड़ी इतना तैयार होकर आई थी कि इस शीर्ष महिला खिलाड़ी का खेल के दौरान चीनी ताइपे की जोड़ी पर कोई असर नहीं पड़ा। चएक समय भारतीय जोड़ी इस मुकाबले में 5-1 से आगे थी। जिसे देखकर कहा जा रहा था कि भारत यह मैच आसानी से जीत जाएगा। लेकिन बाद में लिन और चेंग की जोड़ी ने सारे कयायों पर पानी फेर दिया।

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।