traffic alert : पहाड़ जा रहे हैं जो पढ़ लें यह खबर, बंद कर दिए गए हैं यह रास्ते। जानिए नया डायवर्जन

263
खबर शेयर करें -

 

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी : आपदा से करा रहे पहाड़ और वहां के रास्ते अभी भी सुलभ नहीं हो पाए हैं एक बार फिर हल्द्वानी हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया है अगर आप पहाड़ जा रहे हैं तो पहले इस खबर को पढ़ लीजिए वरना रास्ते में आपको दिक्कत आ सकती है। प्रशासन ने कई जगह मलवा  और मरम्मत का कार्य चलने के कारण आवागमन ठप कर दिया है। साथ ही पहाड़ जाने के लिए कई रास्ते सुझाए हैं।

नावली के पास मंगलवार रात को मलवा आने के बाद भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था, जिसके चलते वाहन चालकों और यात्री 14 घंटे तक जाम में फंसे रहे थे। बुधवार सुबह 10:30 बजे सड़क खुलने से जाम में फंसे यात्रियों और वाहन चालकों को राहत मिली थी लेकिन मरम्मत कार्य के लिए मार्ग को दोबारा बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस पुलिस थाने की दोषसिद्धि दर रही बेहतर, मुख्यालय ने दिया प्रशस्ति पत्र

मार्ग के बंद होने से पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और हल्द्वानी जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। इसके अलावा जाम की स्थिति अधिकतर मार्गों पर बनी हुई है। झूला पुल गरमपानी के पास पहाड़ी के कटान के चलते वनवे यातायात जारी रहा था बाजार होते जा रहे वाहन पूरा दिन रेंगते नजर आए थे। सुरक्षा कारणों को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने 27 अक्टूबर से तीन दिवस तक भवाली क्वारब मार्ग आवश्यक सेवा को छोड़कर सुबह 6ः00_से_शाम_6ः00 बजे तक बंद रखने का फैसला किया है।

इसके अलावा अल्मोड़ा- हल्द्वानी हाईवे पर लगातार हो रहे भूस्खलन की वजह से यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अगले 3 दिनों तक सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आवाजाही बंद कर दी गई है। प्रशासन के मुताबिक रविवार से फिर से आवाजाही सुचारू की जाएगी। हल्द्वानी अल्मोड़ा हाईवे भौर्या बैंड, लोहाली, जौरासी के पास हाईवे न सिर्फ ध्वस्त हो गया था बल्कि जगह-जगह पहाड़ी से भूस्खलन होने की वजह से पत्थर भी गिर रहे हैं। जिससे हाईवे पर आवाजाही पर मुश्किल हो रही है। प्रशासन ने युद्ध स्तर पर भारी-भरकम मशीनें लगाने के बाद आवाजाही तो शुरू की लेकिन अभी खतरा कम नहीं हुआ है।पहाड़ से मैदान जाने वाले वाहन वाया रानीखेत और वाया क्वारब होते हुए निकलेंगे। इसके अलावा बाहर जाने वाले वाहन भवाली से वाया रामगढ़ होते हुए भेजे जाएंगे। अगले तीन दिन सुबह छह से शाम छह बजे तक हाईवे पर यातायात पूर्णता बंद रखा जाएगा।