चारधाम यात्रा पर फिर संकट, यमुनोत्री हाईवे 36 घंटे में बार धंसा, 1500 वाहन फंसे

557
#Yamunotri Highway collapsed again
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। चारधाम यात्रा पर मौसमी आफत अब मुश्किलें खड़ी कर रही है। 36 घंटे के अंतराल में शुक्रवार को यमुनोत्री हाईवे रानाचटटी में दूसरी बार धंस गया (Yamunotri Highway collapsed again )। इसके चलते इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। करीब डेढ हजार वाहन यहां अलग-अलग स्‍थानों पर फंसे हुए हैं।

इससे पहले बुधवार काे भी इसी जगह हाईवे का 15 मीटर हिस्‍सा धंस गया था, जिसके बाद बुधवार रात से वीरवार शाम तक पहाडी की तरफ चटटान काटकर रास्‍ता तैयार किया गया। वाहनों के दबाव के कारण रानाचटटी में शुक्रवार को मार्ग फिर से धंस गया। इससे यमुनोत्री धाम की यात्रा बाधित है। बड़कोट की उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी ने अुनसार अत्यधिक वाहनों की आवाजाही होने के कारण रानाचट्टी के पास फिर से धंसाव  (Yamunotri Highway collapsed again ) हुआ है, जिसके कारण बड़े वाहनों की आवाजाही रोकी गई है। इससे राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  कारोबारी के घर सशस्त्र बदमाशों का धावा, लाखों की नगदी और सोना लूटा

उन्होंने बताया कि हाईवे की मरम्मत के लिए एनएच के अधिकारी तैनात है। वह आवागमन बहाल करने के लिए रास्ते की मरम्मत में जुटे हुए हैं। मलबा हटाने के लिए भी जेसीबी लगाई गई है। फिलहाल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ही रहने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  यहां नदी में गिरी कार- दो भाईयों समेत चार की गई जान

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।