उत्तराखंड में कांग्रेस को दो बड़े झटके, पिता-पुत्र की इस जोड़ी ने दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाया ये आरोप

450
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। उत्तराखंड में आज कांग्रेस को दो बड़े झटके लगे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे जोत सिंह बिष्ट ने पार्टी का दामन छोड़ दिया (Jot Singh Bisht resigns from party) है। जोत सिंह बिष्ट हाल ही में हुए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में धनौल्टी विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लडे़ थे। हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जोत सिंह के साथ ही उनके बेटे हिम्मत सिंह बिष्ट ने भी कांग्रेस छोड़ दी है। हिम्मत ने कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता समेत पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की कार्यप्रणाली से दु:खी होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा  दे दिया है। जोत सिंह बिष्ट (Jot Singh Bisht resigns from party)  चुनाव के बाद से ही लगातार भितरघात होने की शिकायत पार्टी के भीतर करते रहे हैं, लेकिन उनकी अब तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई है। जोत सिंह बिष्ट कई सालों से कांग्रेस में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। करीब 40 साल से पार्टी के सदस्य रहे। हालांकि अब जोत सिंह बिष्ट ने कांग्रेस में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिलने और पार्टी हाईकमान की तरफ से सुनवाई न करने से दु:खी होकर पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  अपहरण के बाद युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
जोत सिंह बिष्ट और हिम्मत सिंह बिष्ट।

जोत सिंह बिष्ट (Jot Singh Bisht resigns from party)  ने कहा कि उनकी तरफ से पार्टी हाईकमान से भी बात की गई थी, लेकिन कोई भी प्रदेश में कांग्रेस की गंभीर समस्याओं को समझने के लिए तैयार नहीं है। चुनाव के दौरान भितरघात जैसे विषयों पर भी उन्होंने अपनी बात रखी थी, लेकिन पार्टी की तरफ से इस पर भी कुछ नहीं किया गया। जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि वह पिछले 20 सालों से प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनकी तरफ से खुद को कोई दूसरी बड़ी जिम्मेदारी देने का आग्रह भी किया गया था, लेकिन इस पर भी कोई विचार नहीं किया गया। लिहाजा बेहद दु:खी मन से उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है,

यह भी पढ़ें 👉  शिमला से बरामद हुई उत्तराखंड से अपहृत की गई किशोरी, आरोपी गिरफ्तार

जोत सिंह बिष्ट (Jot Singh Bisht resigns from party)  उत्तराखंड कांग्रेस संगठन में लंबे समय से काम करते रहे हैं और उत्तराखंड समेत बाकी राज्यों में भी चुनाव के दौरान पार्टी के स्तर पर भेजे जाते रहे हैं। ऐसे में मौजूदा परिस्थितियों में जोत सिंह बिष्ट का कांग्रेस छोड़ना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में लगातार जल रहे जंगल, वनाग्नि से 436.42 हेक्टेयर जंगल हो चुके स्वाहा

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।