यूक्रेन में जिस भारतीय को ‘मारी’ गई थी गोली, वह आज कर रहा वतन वापसी

383
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। यूक्रेन में रूस के हमले (Ukraine Russia war Update) के बाद से हालात खराब बने हुए हैं। 12 दिन बाद भी स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच भारत सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने में लगी हुई है। ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक 20 हजार से ज्यादा लोगों को निकाला जा चुका है। इस बीच रविवार को केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने जानकारी दी कि दिल्ली के निवासी हरजोत सिंह (Harjot Singh) जिन्हें संकटग्रस्त देश में गोली लगी थी, वह सोमवार को भारत लौट आएंगे।

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि हरजोत सिंह वह भारतीय हैं, जिन्हें कीव में युद्ध (Ukraine Russia war Update के दौरान गोली लगी थी। कीव से निकलने की अफरातफरी में उनका पासपोर्ट भी गुम हो गया था। यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हरजोत सिंह कल भारत पहुंच रहे हैं। हमें आशा है कि घर के खाने और देखभाल से उनका स्वास्थ्य जल्द ही ठीक हो जाएगा।

बता दें कि मूल रूप से पंजाब के हरजोत सिंह कार से यूक्रेन (Ukraine Russia war Update के वेस्टर्न बॉर्डर की तरफ जा रहे थे, ताकि वह भारत में लौट सकें। इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई थी। हरजोत एक आईटी एक्सपर्ट हैं। अस्पताल में होश में आने के बाद उन्होंने कहा कि अब जब मुझे एक नया जीवन में मिला है तो मैं एक नए सिरे से शुरू करना चाहूंगा।

हरजोत सिंह ने कहा कि वह भारत में वापसी को लेकर लगातार कीव में दूतावास के संपर्क में थे। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में रूसी हमले (Ukraine Russia war Update के बाद से अब तक किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। सरकार ने कहा कि हरजोत सिंह के इलाज का सारा खर्च वह उठाएगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “हम उनकी सटीक चिकित्सा स्थिति का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को परामर्श, तत्काल लोकेशन और फोन नंबर के साथ संपर्क करें

भारतीय दूतावास ने उन सभी भारतीय नागरिकों को तत्काल गूगल फॉर्म भरने को कहा है जो यूक्रेन से अब तक नहीं निकल सके हैं। दूतावास ने अपने ट्वीट में कहा, संलग्न गूगल शीट में तत्काल अपना पूरा ब्यौरा भरें। हिम्मत से काम लेें और सुरक्षित रहें। गूगल फॉर्म में नाम, ईमेल, फोन नंबर, मौजूदा पता, पासपोर्ट का विवरण, लिंग और उम्र का ब्यौरा मांगा गया है। इसमें विद्यार्थियों से लोकेशन भी मांगा गया है। फॉर्म में लोकेशन की सूची भी दी गई है। चेरकासी, चेर्निहीव, दोनेत्स्क, खारकीव, खेरसान, कीव, लुहांस्क, मोइकोलेइव, लवीव, माइकोलेइव, ओडेसा और अन्य हैं। इसमें पोल्टावा, सुमी सहित अन्य क्षेत्रों के भी नाम हैं।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।