spot_img

उमा भारती ने बद्री विशाल के दर पर टेका मत्था, देश-दुनिया के लिए की यह प्रार्थना। यहां भी जाएंगी

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून।

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती बृहस्पतिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचीं और भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान बद्री विशाल से विश्व में सुख-शान्ति की कामना की। साथ ही संक्रमण से निजात दिलाने की प्रार्थना की। इससे पहले दोपहर 12.00 बजे वह सड़क मार्ग से बदरीनाथ धाम पहुंचीं।
मंदिर परिसर में उमा भारती का स्वागत उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड बदरीनाथ के अपर मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, धर्माधिकारी भुवनचंद्र उनियाल और बोर्ड के अधिकारियों ने किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती बुधवार 23 सितंबर से चमोली जिले के भ्रमण पर हैं। प्रभारी जिलाधिकारी हंसादत्त पांडे ने बताया कि आज वह रात्रि विश्राम के लिए जोशीमठ आएंगी। 25 सितंबर को जोशीमठ में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह पौड़ी जिले के लिए रवाना होंगी।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!