रुद्रपुर। देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश सचिव ने गड्ढे में दफन होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जनता को गड्ढे में धकेलने का आरोप लगाते हुए कहा कि रोजगार के नाम पर युवाओं को धोखा दिया गया है।
शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव नंदलाल के नेतृत्व में कांग्रेसी गांधी पार्क में एकत्र हुए और धरना प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने धरना स्थल पर तीन फीट का गहरा गड्ढा खोदा। जिसके बाद कांग्रेस प्रदेश सचिव विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए खुद को गड्ढे में दफन कर दिया। इस दौरान उनका कहना था कि केंद्र सरकार लगातार पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम बढ़ा रही है। इससे आम जनता को जीना दुश्वार हो गया है।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने खटीमा से शुरू की परिवर्तन यात्रा, एक अरसे बाद एक मंच पर दिखाई दिए पार्टी के दिग्गज नेता
यह भी पढ़ें : Latest News : पिथौरागढ़ में दो महिलाओं ने महिला पुलिस कर्मियों से की मारपीट, मचा हड़कंप, फिर हुआ यह
कहा कि देश की संपत्तियां खुर्दबुर्द की जा रही है। देश का युवा बेरोजगार होते जा रहा है। कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को गडढे में धकेल दिया है, इससे बाहर तभी निकला जा सकता है जब देश के लोग इन्हें सबक सिखाए। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उत्तराखंड की जनता करारा जवाब देकर कांग्रेस को शासन में लाएगी।
खबरों से रहें हर पल अपडेट :
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।