पति ने महिला के प्राइवेट पार्ट में दांतों से काटा तो पुलिस ने जब्त कर लिए सभी दांत

560
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है है। यहां की एक महिला ने अप्राकृतिक सेक्स (Unnatural Sex) के आदी पति की बत्तीसी जब्त करा दी है। महिला का पहले तलाक हो चुका है। उसने खुद से 27 साल बड़े आदमी से दूसरी शादी की थी। पत्नी ने पति पर आरोप लगाया कि वह अननेचुरल सेक्स (Unnatural Sex) करने का आदी है।

महिला का आरोप है कि उसके पति ने शादी की पहली रात को ही गलत तरीके से संबंध (Unnatural Sex) बनाए। जब उसने मना किया तो पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी। 67 साल का आरोपी उसका पति गुजरात का बड़ा ज्वेलर है। पति की हरकतों से तंग आकर पत्नी ने कुछ दिनों पहले ही इंदौर के महिला थाने में मामला दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें 👉  डेरा कार सेवा प्रमुख की गोली मारकर हत्या, बदमाश सीसीटीवी फुटेज में कैद

महिला का कहना है कि पिछले साल अक्टूबर में उसकी शादी हुई थी। पति ने बताया था कि कोरोना से उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई है। महिला भी तलाकशुदा थी, तो दोनों ने शादी करने का फैसला किया, लेकिन, सुहागरात को ही पति ने ऐसी हरकत कर दी कि महिला हैरान रह गई।

महिला का आरोप है कि पति ने न सिर्फ उसके साथ अननेचुरल सेक्स (Unnatural Sex) किया, बल्कि उसके पूरे शरीर को अपने दांतों से काटा.। प्राइवेट पार्ट पर भी दांत गड़ा दिए। महिला ने इसका विरोध किया, तो पति ने उसे धमकी दी। पति के जुल्म से परेशान महिला गुजरात से भागकर अपने घर इंदौर चली आई और पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति के दांत नकली हैं। नकली दांत से वह उसके शरीर पर काटा करता था।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर क्राइम- ऑनलाइन गेम की लत लगाकर लाखों की ठगी, अब दी जा रही धमकी

पुलिस ने केस दर्ज किया तो आरोपी पति अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट पहुंच गया, लेकिन अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसकी अर्जी खारिज कर दी। पुलिस ने जब महिला का मेडिकल कराया तो घावों की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसकी नकली बत्तीसी यानी दांत जब्त कर लिए। इतना ही नहीं पीड़ित पत्नी ने जिला न्यायालय से कहा है कि उसके पति को आसानी से न छोड़ा जाए। उसे कड़ी से कड़ी से सजा दी जाए। उसका पति हैवान है। पीड़िता की शिकायत के बाद ही पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया था और न्यायालय में पेश किया था।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  दुकान में हुई चोरी का खुलासा- पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दबोचा चोर

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।