UP : कांग्रेस का वादा, प्राथमिक स्कूलों में डेढ़ लाख पद भरेंगे, 20 लाख रोजगार देंगे

412
खबर शेयर करें -

न्यूज़ जंक्शन 24, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आज कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। पार्टी ने इसे ‘भर्ती विधान’ नाम दिया है। इसके जरिए कांग्रेस ने यूपी में युवाओं, महिलाओं को रोजगार देने का प्लान बताया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भर्ती विधान जारी किया।

इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि रोजगार छोटे और मीडियम व्यवसाय से आते हैं। रोजगार बड़े-बड़े व्यवसाय से कम आता है। भाजपा की नीति छोटे व्यापारियों को खत्म करने की है। नोटबंदी, गलत GST और कोरोना के समय सरकार द्वारा लिए गए गलत निर्णय के कारण 14 करोड़ युवाओं ने रोजगार खोया है।

वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि 20 लाख नौकरियों में से 12 लाख नौकरियां ऐसी हैं जिनके सरकारी पद खाली पड़े हैं। इसका बजट भी सरकार के पास है। आठ लाख अन्य नौकरियों को स्वरोजगार के जरिए अवसर पैदा करेंगे

कांग्रेस के भर्ती विधान की बड़ी बातें

  • इसे भर्ती विधान इसलिए कहा गया है क्योंकि यूपी में सबसे बड़ी समस्या भर्ती की है। आज युवा दुखी हैं, त्रस्त हैं, क्वालिफाइड हैं लेकिन उन्हें रोजगार नहीं मिलता। हमारा ये प्रयास रहा है कि नौजवानों की हर समस्या इस भर्ती विधान में समाहित हो।
  • युवाओं को इस भर्ती विधान में 20 लाख नौकरियां देने की बात कही गई है। शिक्षकों के 1.50 पद भी भरे जाएंगे। हमने देखा है कि भर्तियों में जो लेटलतीफी, पेपर लीक आदि होते हैं इसलिए इन समस्याओं पर फोकस किया गया है।
  • इस विधान में भविष्य निर्माण के लिए यानी युवाओं को रोजगार कैसे शुरू करना है इसके लिए भी एक सेक्शन है।
  • कुछ सालों से यूपी के विश्वविद्यालयों में चुनाव नहीं हो रहे उसे लेकर भी एक सेक्शन है।
  • एक सेक्शन में युवाओं की भलाई के बारे में भी बात है। जिसमें उनके स्वास्थ्य से लेकर अन्य चीजें हैं।
  • इस विधान में प्रदेश के सात करोड़ युवाओं को टारगेट किया गया है।
  • विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, डॉक्टरों, पुलिस, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद बड़ी संख्या में खाली हैं जिन्हें भरा जाएगा।
  • संस्कृत विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के पद पर भर्ती, उर्दू शिक्षकों की भर्ती भी की जाएगी।
  • जहां 100 से ज्यादा एक ही इंडस्ट्री की फैक्टरी है उसे क्लस्टर बनाया जाएगा।
  • भर्ती प्रक्रिया में जो युवाओं का भरोसा टूटा है, उसे दोबारा स्थापित किया जाएगा। भर्ती के लिए फॉर्म भरने में पैसा नहीं लगेगा, आने-जाने के लिए ट्रेन, बस आदि का पैसा नहीं लगेगा।
  • जॉब कैलेंडर बनाया जाएगा जिसमें परीक्षा की तारीख से नियुक्ति की तारीख तक होगी, कड़ाई से पालन होगा। न हुआ तो जुर्माना लगेगा।
  • आरक्षण का घोटाला और भर्ती घोटाला जैसे घोटालों पर लगाम लगेगी।
  • शिक्षा के बजट को हमारी सरकार आने पर बढ़ाया जाएगा।
  • विश्वविद्यालय, कॉलेजों में फ्री वाई-फाई, लाइब्रेरी, मेस आदि की सुविधा को बढ़ाया जाएगा।
  • सभी कॉलेज और विश्वविद्यालय में ईडब्ल्यूएस के लिए प्री और पोस्ट मेट्रिक स्कॉलशिप मिले इसकी भी व्यवस्था होगी। सिंगल विंडो भी खोला जाएगा।
  • रोजगार के लिए नए अवसर निकाले जाएंगे।
  • नदी पर निर्भर समुदायों के लिए खास काम किया जाएगा।
  • रोजगार के लिए 1 लाख का ऋण 5 प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा।
  • यूपी में नशीले पदार्थों का सेवन बहुत बढ़ गया है, इसके समाधान के लिए एक सेंटर लखनऊ में होगा और इनके चार हब होंगे जो काउंसिलिंग आदि कर युवाओं को नशे से दूर करेंगे।
  • हर साल यूथ फेस्टिवल कराना चाहते हैं जिससे लोकल कल्चरल तौर पर विकास होगा। क्रिकेट की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकेडमी बनाना चाहते हैं।
  • स्थानीय जगहों पर जो खेल ज्यादा लोकप्रिय हैं उन्हीं जोन में उनको बढ़ाकर ओलंपिक लेवल तक जाने के लिए वहीं एकेडमी बनेगी।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।