UP: योगी की सीट बदली, अयोध्या नहीं इस सीट से लड़ेंगे चुनाव, भाजपा ने जारी की लिस्ट

434
# big change in the health service of UP
खबर शेयर करें -

न्यूज़ जंक्शन 23, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची आज जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री और यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेसवार्ता कर उत्तरप्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 के लिए आज पहले और दूसरे चरण के 105 प्रत्याशियों की सूची जारी की।

धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि पहला चरण के 57 उम्मीदवारों और दूसरा चरण के लिए 48 उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामान्य सीट में भी अनुसूचित वर्ग के व्यक्ति को लड़ाया जाएगा। धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि बीजेपी को चुनाव में बहुमत से जीत मिलेगी क्योंकि, पार्टी सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र को लिए राष्ट्र के विकास में जुटी है।

योगी के लिए तय हुई ये सीट

भाजपा ने जो लिस्ट जारी की है, उसने सभी को चौका दिया है। क्योंकि अभी तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रामनगरी अयोध्या से चुनाव लड़ने की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर छाई हुई थी, मगर जारी हुई सूची में योगी को गोरखपुर की सदर सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। इस बदलाव ने राजनीतिक पण्डितों को भी चौंका दिया है। यही नहीं भारतीय जनता पार्टी ने 105 प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है। जिसमें प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को कौशांबी जिले की सिराथू विधानसभा सीट से मैदान में उतारा जा रहा है।

वहीं, भाजपा ने श्रीकांत शर्मा को मथुरा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। वह योगी सरकार में ऊर्जा मंत्री हैं। मेरठ दक्षिण से सुरेंद्र तोमर व खतौली से विक्रम सैनी को प्रत्याशी बनाया गया है। नवाबगंज से एमपी आर गंगवार, फरीदपुर से डॉ. श्याम बिहारी लाल, बरेली से डॉ. अरुण सक्सेना, बरेली कैंट से संजीव अग्रवाल, कटरा से वीर विक्रम सिंह प्रत्याशी होंगे। कैराना विधानसभा सीट से मृगांका सिंह भाजपा प्रत्याशी होंगी।

 

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।