Up latest news : भाजपा सांसद पर हमला, फाड़ दिए कपड़े। उस वक्त यह हस्तियां थीं मौजूद…पढ़िये सनसनीखेज खबर

426
खबर शेयर करें -

प्रतापगढ़ : चुनावी गतिविधियां शुरू होने के साथ ही कई ऐसे मामले भी सामने आने लगे हैैं कि जो कहीं न कहीं कानून को भी हाथ में लेने वाले हैैं। शनिवार को कुछ ऐसा ही मामला कांग्रेस का गढ़ कहलाने वाले सांगीपुर ब्लाक में सामने आया। जहां किसान कल्याण मेले में भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता पर हमला कर दिया गया। इसमें उनकी शर्ट फट गई। पुलिस वालों ने उनको जैसे तैसे बचाया। यह सब उस समय हुआ जब वहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और उनकी पुत्री तथा विधायक आराधना मिश्र मौजूद थे। कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में ईंट पत्थर चले। रात तक किसी भी पक्ष से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

भाजपा सांसद संगमलाल

किसान कल्याण मेले में सांसद संगमलाल गुप्ता को बतौर मुख्य अतिथि दोपहर 12:30 बजे आना था। वरिष्ठ नेता तथा पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी और विधायक आराधना मिश्रा मोना को दोपहर दो बजे पहुंचना था। प्रमोद तिवारी तय समय पर ब्लाक सभागार पहुंच गए। करीब ढाई बजे भाजपा सांसद समर्थकों के साथ पहुंचे तो प्रमोद तिवारी व आराधना मिश्र ने उनका खड़े होकर स्वागत किया। सांसद कुर्सी पर बैठने ही वाले थे कि किसी बात को लेकर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में धक्का-मुक्की तथा नारेबाजी शुरू हो गई। पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, इससे पहले मारपीट शुरू हो गई। कांग्रेसियों ने भाजपा सांसद पर भी हमला बोल दिया। भाजपा नेता ओमप्रकाश पांडेय कांग्रेस विधायक से तेज आवाज में बात करने लगे, तो कांग्रेसियों ने उनकी पिटाई कर दी। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता अरविंद कुमार मिश्र घायल हो गए। यह देख विधायक ने एसओ सांगीपुर तुषार दत्त त्यागी को खरी-खोटी सुनाई। एएसपी (पश्चिमी) रोहित मिश्रा व एसडीएम राहुल यादव ने दोनों पक्षों को शांत कराया। कांग्रेस और भाजपा के समर्थक देर शाम तक सांगीपुर थाने में नारेबाजी करते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कारोबारी के घर सशस्त्र बदमाशों का धावा, लाखों की नगदी और सोना लूटा

डिप्टी सीएम ने दिए कार्रवाई के आदेश
भाजपा के सांसद संगम लाल ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुंडई की है। भाजपा शासन में किसी की गुंडई नहीं चलेगी। उधर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट््वीट कर कहा कि भाजपा सांसद व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव संगम लाल गुप्ता पर हमला करने वाले गुंडों के खिलाफ कठोर