Up latest news : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अचानक दिल्ली बुलाए गए, जानिए क्या शुरू हुई नई उथल-पुथल

155
खबर शेयर करें -

 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजनीति में फिर कोई उथल-पुथल दिख रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अचानक बुलाबे पर दिल्ली दरबार में हाजिर होंने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गए हैं। उनका यह अचानक दौरा हुआ है। शुक्रवार को वह हेलीकॉप्टर से रवाना हुए और दिल्ली में उत्तर प्रदेश सदन में ठहरे हैं। पार्टी सूत्रों की माने आज उनकी मुलाकात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से होनी है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और उसके बाद गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री के अचानक दौरे को लेकर सियासी हलकों में कयासवाजियों का दौर शुरू हो गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अचानक दिन में ढाई बजे हेलीकॉप्टर से दिल्ली रवाना हो गए। वह गाजियाबाद में उतरे और वहां से सड़क मार्ग से उप्र सदन पहुंचे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि मिशन यूपी-2022 के तहत योगी को मंथन करने के लिए हाई कमान ने बुलाया है। इसके तहत आज शाम चार बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलेंगे। उसके बाद कल शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। उसके बाद गृहमंत्री अमित शाह से मिलने का कार्यक्रम है। सूत्रों का कहना है कि हाई कमान उप्र चुनाव को गंभीरता से ले रहा है। कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद जैसे दिग्गज नेता के भाजपा में आने से पार्टी को मजबूती मिली है। वहीं बसपा व सपा के कई शीर्ष नेता भाजपा से संपर्क में हैं। जो अपने-अपने क्षेत्रों में कहीं न कहीं जनाधार रखते हैं, वह भाजपा ज्वाइन करने को तैयार हैं। उनको कैसे, किस भूमिका में और कब ज्वाइन कराया जाए ? इस पर मुख्यमंत्री योगी से लंबी चर्चा होगी।
इसके अलावा उप्र भाजपा संगठन में कुछ फेरबदल की भी चर्चा है। कयास तो यह भी हैं कि योगी से यह पूछा जा सकता है कि चुनाव के वह क्षेत्र कौन से हैं जहां अगर केंद्र सरकार में वहां के सांसद को मंत्रालय दिया जाए तो विधानसभा चुनाव में सियासी लाभ हो सकता है।
एक वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी के मुताबिक हाई कमान जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख पदों के चुनावों को भी हल्के में न लेने के लिए गंभीर है। इस पर जीत का एकतरफा परचम कैसे फहराया जाए, इस पर भी खाका तैयार होगा। खैर, वजह जो भी हो लेकिन योगी के अचानक दिल्ली दौरे से सबकी नजरें राष्ट्रीय राजधानी पर टिक गई हैं।