UP Live : 1 लाख से अधिक मतों से जीते CM योगी, बड़ौत में भाजपा प्रत्याशी की जीत पर बवाल

528
# big change in the health service of UP
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों के लिए मतगणना जारी है। आज साफ हो जाएगा कि प्रदेश की जनता ने किस दल को सत्ता की बागडोर सौंपी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा अभी सबसे आगे है।  UP में 266 सीटों पर भाजपा आगे है, सपा को 122 पर बढ़त मिली है। भाजपा पूर्वांचल और अवध में आगे चल रही है। मगर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उसे सपा से कड़ी टक्कर मिल रही है। यहां पढ़िए हर एक पल की अपडेट…

4:45 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1,02,399 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं। गोरखपुर की ही 9 में से 7 सीट पर भाजपा का कब्जा हो गया है। पिपराईच सीट से महेन्द्रपाल सिंह, गोरखपुर ग्रामीण सीट से विपिन सिंह, बांसगांव से विमलेश पासवान, चौरीचौरा से श्रवण निषाद, कैम्पियरगंज से फतेह बहादुर सिंह और चिल्लूपार सीट से राजेश त्रिपाठी जीत गए हैं। खजनी और सहजनवा का परिणाम अभी नहीं आया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की जीत तय करहल विधानसभा सीट पर 22 राउंड की मतगणना तक अखिलेश यादव को 99164 वोट मिल चुके हैं। भाजपा के एसपी सिंह बघेल को 48578 वोट मिले हैं। एसपी सिंह नवीन मंडी से चले गए हैं। अखिलेश यादव लगभग 50 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

वहीं, मेरठ की सरधना सीट से भारतीय जनता पार्टी के संगीत सोम हार गए हैं। उन्हें सपा के अतुल प्रधान ने हराया।

बागपत जिले की बड़ौत सीट से भाजपा प्रत्याशी केपी मलिक की जीत का पता चलते ही मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा हो गया। कार्यकर्ताओं ने पथराव कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। रालोद कार्य कर्ताओं ने गड़बड़ी कर भाजपा को जिताने का आरोप लगाया है। पुलिस ने लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के गोले चलाए हैं। बवाल में करीब 10 रालोद कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

2:15 PM

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में मतगणना के दौरान सपा और भाजपा समर्थक भिड़ गए। इस दौरान ईंट-पत्थर चलने से कई लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।

सीतापुर से पहला नतीजा आ गया है। भाजपा के सुरेश राही ने सपा के रामहेत भारती को 33 हजार से अधिक मतों से हरा दिया है।

गोरखपुर शहर सीट से सीएम योगी ने 68 हजार से वोटों से बढ़त बनाए हुए है।

करहल से सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव करीब 35 हजार वोटों से आगे हैं।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं।

शिवपाल सिंह रावत जसवंत नगर सीट से फिर आगे हो गए हैं।

01:15

आगरा के फतेहाबाद सीट से प्रत्याशी रूपाली दीक्षित के एजेंट विपुल पुरोहित और रिटर्निंग ऑफिसर में बैलेट पेपर की मतगणना के दौरान विवाद हो गया है। सपा के बैलेट पेपर निरस्त करने का आरोप है। आरोप है कि अंगूठा लगे हुए सपा प्रत्याशी के बैलेट पेपर निरस्त कर दिए गए। सपा एजेंट विपुल पुरोहित का आरोप है कि जानबूझकर सपा के बैलेट पेपर निरस्त किए जा रहे हैं। जौनपुर में मल्हनी में सातवें राउंड तक चार ईवीएम खराब हुई हैं। इनकी गिनती बाद में की जाएगी। मथुरा की छाता विधान सभा सीट पर चौधरी लक्ष्मी नारायण 5335 वोटों से आगे चल रही हैं।

12:32 PM

रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के आजम खान आगे चल रहे हैं। वहीं, जसवंत नगर से शिवपाल सिंह यादव पीछे हो गए हैं। फाजिलनगर से स्वामी प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं। जहूराबाद सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओपी राजभर आगे चल रहे हैं। सहारनपुर देहात से सपा के आशु मलिक आगे, पूरनपुर से भाजपा प्रत्याशी बाबूराम पासवान आगे, बांगरमऊ से बीजेपी प्रत्याशी श्रीकांत कटियार आगे, छपरौली से आरएलडी प्रत्याशी अजय कुमार आगे, मेरठ कैंट से भाजपा के अमित अग्रवाल आगे, तमकुही राज से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू पीछे चल रहे हैं।

12:00 PM

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पार्टी कार्यालय में बीजेपी कार्यकर्ता होली खेल रहे हैं। इस मौके पर सभी कार्यकर्ता ‘यूपी में का बा? यूपी में बाबा’ के नारे लगा लगा रहे हैं।

11:30 AM

आगरा ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य पांचवे चरण में आगे चल रही हैं। गोरखपुर शहर से भाजपा प्रत्याशी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20,000 मतों से आगे। अभी चौथे राउंड की मतगणना खत्म हुई है। मऊ की घोसी से भाजपा के विजय राजभर सपा के दारा चौहान से आगे चल रहे हैं। सोनभद्र की ओबरा सीट से राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड आगे चल रहे हैं।

10:45 AM

बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से सुभासपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी महेंद्र चौहान लगभग डेढ़ हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। बसपा के उमाशंकर सिंह को दूसरे स्थान पर हैं। कौशाम्बी की सिराथू से भाजपा के केशव प्रसाद मौर्य सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल से 339 मतों से आगे चल रहे हैं। देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र में तीसरे राउंड की हुई गणना में भाजपा प्रत्याशी शलभ मणि त्रिपाठी को 10881 और सपा प्रत्याशी अजय कुमार सिंह पिंटू को 6211 मत मिले है।

10:08
पोस्टल बैलेट की गिनती के मुताबिक बीजेपी यूपी में 244 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 125 सीट पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। बीएसपी 9 सीट पर आगे चल रही है। 5 सीटों पर कांग्रेस और 7 पर अन्य आगे है। गोरखपुर सदर से सीएम योगी आगे चल रहे, तम्कुहीराज से कांग्रेस से अजय लल्लू पीछे, औराई से बीजेपी के दीनानाथ भाष्कर आगे, प्रयागराज पश्चिमी से बीजेपी प्रत्याशी सिद्धार्थनाथ सिंह आगे, प्रयागराज दक्षिणी से भाजपा के नंद गोपाल नंदी आगे, बबेरू से भाजपा के अजय पटेल आगे, ललितपुर सदर से बीजेपी के राम रतन कुशवाहा आगे, देवरिया सदर से शलभ मणि त्रिपाठी आगे, अमेठी सीट से बीजेपी प्रत्याशी डॉ संजय सिंह आगे, गौरीगंज बीजेपी प्रत्याशी चंद्र प्रकाश मटियारी आगे, फाजिलनगर सीट से सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य पीछे, कैराना से सपा के नाहिद हसन आगे।