UP: कांग्रेस को झटका, मनमोहन सरकार में मंत्री रहे आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल

170
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ। उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। यहां कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मनमोहन सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे आरपीएन सिंह (RPN Singh) ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। आरपीएन सिंह ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने ट्विटर प्रोफाइल से कांग्रेस का नाम और उससे जुड़े पदों को भी हटा दिया है। बताया जाता है कि आरपीएन सिंह भाजपा की तरफ से स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनावी मैदान में होंगे।

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आरपीएन सिंह (RPN Singh) ने ट्विट किया। उन्होंने लिखा, ‘आज, जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं।’

भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अनुराग ठाकुर, उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और दिनेश शर्मा ने उन्हें भाजपा में शामिल कराया। पार्टी में शामिल होने के बाद आरपीएन सिंह (RPN Singh) ने कहा कि 32 साल जिस पार्टी में रहा वो पार्टी अब वो पार्टी नहीं रह गई है। आरपीएन सिंह ने कहा कि पिछले सात साल में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो उत्तर प्रदेश का विकास हुआ है वो पूरे देश ने देखा है। पूर्वांचल में जिन योजनाओं का सपना देखा जाता था वो आज लोगों ने हकीकत में देखा है। कानून व्यवस्था को जिस तरह से पिछले पांच सालों में ठीक करने का काम हुआ उसे पूरे देश ने देखा है। । उन्होंने कहा कई लोग मुझे कहते थे कि आपको भाजपा में होना चाहिए। उन सभी से मैं यही कहूंगा कि देर आए दुरुस्त आए।

यह भी पढ़ें 👉  जम्मू-कश्मीर व हिमाचल की तर्ज पर विकसित किये जायेंगे बगीचेः डॉ रावत
राहुल गांधी के थे करीबी

आरपीएन सिंह (RPN Singh) को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। वह उत्तर प्रदेश के पडरौना जिले से आते हैं। भाजपा उन्हें यहां से अपना उम्मीदवार बना सकती है। 2017 में यहां से भाजपा के स्वामी प्रसाद मौर्य जीते थे। मौर्य हाल ही में भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए हैं और पडरौना से ही चुनावी मैदान में उतरे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में लगातार जल रहे जंगल, वनाग्नि से 436.42 हेक्टेयर जंगल हो चुके स्वाहा
दो और कांग्रेसी भी बने भाजपाई

कांग्रेस प्रवक्ता शशि वालिया और राजेंद्र अवाना ने भी आरपीएन सिंह के साथ भाजपा की सदस्यता ली। राजेंद्र अवाना कांग्रेस के प्रदेश सचिव थे।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में लगातार जल रहे जंगल, वनाग्नि से 436.42 हेक्टेयर जंगल हो चुके स्वाहा

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।