UP की बड़ी खबर : आज शाम को बदलेगा CM योगी आदित्यनाथ का मंत्रिमंडल, शामिल होंगे 7 नए चेहरे

462
# big change in the health service of UP
खबर शेयर करें -

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री अावास से बड़ी खबर है। चुनाव से कुछ महीने पहले आज रविववार को प्रदेश सरकार अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करने जा रही है। मंत्रिमंडल में इस विस्तार का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था, मगर किन्हीं न किन्हीं कारणों से ये लटकता चला गया था।

अब खबर है कि आज शाम को प्रदेश सरकार अपने मंत्रिमंडल में कुछ और चेहरों को शामिल करने जा रही है। कहा जा रहा है कि छह से सात मंत्री आज शाम को शपथ ले सकते हैं। शपथ लेने वाले इन मंत्रियों में जितिन प्रसाद, पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार के नाम शामिल हैं। चार महीने बाद होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार को काफी अहम माना जा रहा है।

भाजपा यूपी चुनाव को पूरी गंभीरता से ले रही है। पार्टी ने बूथों को मजबूत करने का अभियान शुरू कर दिया है। वहीं, चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी यूपी में तीन दिन प्रवास किया और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की थी। आठ जुलाई को हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में भी यूपी को खास तवज्जो दी गई थी। जिसमें जातीय गणित पर साधने का प्रयास किया गया था। यूपी से बनाए गए सात नए मंत्रियों में चार ओबीसी, दो दलित और एक ब्राह्मण समाज के थे। मोदी के कैबिनेट में यूपी का मजबूत प्रतिनिधित्व है। यह पहली बार है जब केंद्रीय कैबिनेट में यूपी से रिकॉर्ड 15 मंत्री बनाए गए हैं।

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।