उप्र के फायरब्रांड भाजपा नेता और सांसद साक्षी महाराज पर उत्तराखंड में मुकदमा, इसमें फंसे…

666
खबर शेयर करें -

 

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के फायर ब्रांड सांसद साक्षी महाराज उत्तराखंड में फंस गए हैं। उन पर कोविड नियमों के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्षी महाराज यहां अपना जन्मदिन मनाने आए थे, प्रशासन ने शिकायत पर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है।

उत्तर प्रदेश में सांसद साक्षी सच्चिदानंद महाराज उन्नाव संसदीय सीट से सांसद हैं। वह राम मंदिर आंदोलन के अगुआ नेता रहे हैं तो भाजपा के फायर ब्रांड नेता कहलाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अपहरण के बाद युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

साक्षी महाराज का पिछले दिनों जन्मदिन था, उसे मनाने के लिए वह ऋषिकेश पहुंचे थे। उन्होंने भगवान भवन आश्रम में सामूहिक भोज का आयोजन किया था। ध्यान रहे कि उस वक्त कोविड नियम लागू हो चुके थे। इसके अलावा चुनाव आचार संहिता भी लागू है।

साक्षी महाराज के इस आयोजन की एक शिकायत प्रशासन से की गई थी। जिसकी जांच उपजिलाधिकारी अपूर्वा पांडेय ने की। जांच में शिकायत सही पाई गई। रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी गई। इसमें आदेश मिलने के बाद प्रशासन ने साक्षी महाराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। एसडीएम के मुताबिक साक्षी महाराज समेत करीब 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शेयर मार्केट में कमाई का दिया झांसा और बैंक खाते से उड़ा ली लाखों की नगदी

उत्तराखंड में कोविड नियम लागू हैं। यहां रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया जा रहा है तो सामूहिक कार्यक्रम बिना अनुमति करने की परमिशन बिल्कुल नहीं है।