US Nagar Big News : गदरपुर के स्कूल में सनसनीखेज घटना, नोट्स को लेकर भिड़ गए कक्षा 9 के दो छात्र। एक की मौत…

187
#
खबर शेयर करें -

रूद्रपुर । ऊधमसिंह नगर में गदरपुर के एक स्कूल में मंगलवार को चौका देने वाली घटना घटी है। यहां नोट्स को लेकर कक्षा नौ के दो छात्रों में धक्कीमुक्की हो गई, जिससे एक छात्र बेंच पर जा गिरा और उसकी मौत हो गई। इससे स्कूल में हड़कंप मच गया और परिजनों में अपने छोटे से बेटे को खोने से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। वह अब स्कूल मेें लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के साथ ही स्टाफ और बच्चों से पूछताछ कर रही है।

ग्राम मजरा शीला निवासी राम सिंह का 14 वषीर्य बेटा विवेक सिंह गदरपुर के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र था। मंगलवार सुबह विवेक आठ बजे स्कूल पहुंचा। 11:15 बजे जब पांचवां पीरियड खत्म हुआ तो शिक्षिका अंजलि क्लास रूम से बाहर निकल गईं। वह कुछ दूर ही पहुंची थीं कि क्लास से शोरगुल होने पर वापस क्लास में आ गई तो देखा कि विवेक जमीन पर गिरा पड़ा था।

यह भी पढ़ें 👉  अहमदाबाद-ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस ट्रेन के कोच में अचानक लग गई आग, मचा हड़कंप

शिक्षिका ने इसकी सूचना स्टाफ को दी। सूचना पर स्कूल स्टाफ ने घायल छात्र को ई रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, मगर वहां डॉक्टरों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। विवेक की चचेरी बहन भी उसी स्कूल में पढ़ती है। उसे जब इस बारे में पता चला तो उसने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी, जिनके जरिए घटना की जानकारी विवेक के घर पहुंची। यह सुनते ही घर में कोहराम मच गया। सभी भागकर अस्पताल पहुंचे। विवेक के पित राम सिंह अशोका लीलैंड कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड हैं। घटना के वक्त वह ड्यूटी पर थे। उन्हें भी फोन कर जानकारी दी गई तो वह भी भागे-भागे अस्पताल पहुंचे, जहां विवेक का शव देकर सभी बदहवास हो गए।

थोड़ी ही देर में पुलिस को भी सूचना दी गई, जिसके बाद थानाध्यक्ष सतीश चंद कापड़ी, एसआई हरविंदर सिंह स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि घटना के बाद सीसीटीवी की फुटेज की जांच और स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक छात्र विवेक सिंह व इसी क्लास के एक अन्य छात्र में कॉपी को लेकर विवाद होने की जानकारी मिली है। विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे छात्र ने विवेक को धक्का दे दिया, जिससे वह बेंच पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि होगी।

यह भी पढ़ें 👉  यहां सड़क किनारे जंगल में पड़ा मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी

अंदरूनी चोट की आशंका

सीओ वंदना सिंह ने अस्पताल के डॉक्टरों के हवाले से बताया कि मृतक छात्र के शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं था। ऐसे में हो सकता है कि दोेनों छात्रों में धक्कामुक्की के दौरान जब विवेक बेंच पर गिरा तो उसे कोई अंदरूनी चोट लगी हो, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि स्कूल के स्टाफ से पूछताछ में यह भी पता चला है कि जब वे क्लासरूम में पहुंचे तो विवेक जमीन पर पड़ा था। इस पर उन्होंने उसे पानी भी पिलाया था। उस वक्त वह सही था। इसके बाद वे उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, मगर उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  शिमला से बरामद हुई उत्तराखंड से अपहृत की गई किशोरी, आरोपी गिरफ्तार

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।