भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी व जिलाध्यक्षों की सूची जारी। पढ़िये किस-किस को मिली जिम्मेदारी

174
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून।

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी व जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर ही दी गई। भारतीय जनता युवा मोर्चा की 92 सदस्यीय प्रांतीय कार्यकारिणी में अधिकांश को समायोजित करने की कोशिश की गई है।
बुधवार देर रात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की संस्तुति मिलने के बाद भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने जारी की सूची के अनुसार प्रदेश कार्यकारिणी में मधुसूदन जोशी, नीरज पंत, कन्हैया खेवडिया, सिद्धार्थ अग्रवाल, रवि पाल व सुरेश गडि़या को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रंजन बर्गली व हरजीत महामंत्री और विपुल मैंदोली कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी मे छह महामंत्री, एक मीडिया प्रभारी व छह सह-मीडिया प्रभारी, पांच प्रवक्ताओं के अलावा गढ़वाल व कुमाऊं मंडलों के संयोजक, सह संयोजक सहित विभिन्न गतिविधियों के संयोजक व सयोजक शामिल किए गए हैं।
—यह हैं जिलाध्यक्ष—
जिलाध्यक्षों में हरिमोहन (उत्तरकाशी), देवेंद्र नेगी (चमोली), विकास डिमरी (रुद्रप्रयाग), परमवीर पंवार (टिहरी), प्रदीप नेगी (देहरादून), अंशुल चावला (देहरादून महानगर), सचिन गुर्जर (हरिद्वार), सौरभ नौटियाल (पौड़ी), शुभम चंद (पिथौरागढ़), मनोज औली (बागेश्वर), सुनील बिष्ट (अल्मोड़ा), माेहित पाठक (चंपावत), योगेश रजवार (नैनीताल), सरबजीत (ऊधमिसंहनगर) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  यहां सड़क किनारे जंगल में पड़ा मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी