spot_img

हाथरस कांड पर उबला उत्तराखंड, सफाई व्यवस्था ठप, रैली-जुलूस। यह रहीं मांगें

न्यूज जंक्शन 24, हलद्वानी/रुद्रपुर

हाथरस कांड के विरोध में आज प्रदेश में सफाई व्यवस्था ठप रही। सफाई कर्मचारियों ने एकजुट होकर जुलूस निकाला तो उत्तर प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को तत्काल न्याय देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर आवाज दवाने का प्रयास होगा तो आंदोलन राष्ट्रव्यापी बन जाएगा।
हाथरस में पिछले दिनों एक युवती की हत्या का मामला सामने आया। जिसमें बाद में दुष्कर्म की शिकायत भी सामने आने लगी। हालांकि जांच में युवती से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। लेकिन उसकी मौत और फिर जल्दबाजी में उसके अंतिम संस्कार से पूरे देश में आक्रोश की आग भड़क उठी। शनिवार को उत्तराखंड में सफाई कर्मचारियों के संगठन के आवाहन पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप रही। हल्द्वानी में कर्मचारी नेता राहत मसीह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने परिजनों संग जुलूस निकाला वही रुद्रपुर में भी कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर हाथरस कांड की उच्च स्तरीय जांच की मांग दोहराई। कर्मचारियों का कहना था पीड़ित परिवार की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर उचित न्याय नहीं मिला तो यह आंदोलन राष्ट्रव्यापी बन जाएगा। जिसका परिणाम उत्तर प्रदेश सरकार को बहुत भारी पड़ेगा।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!