उत्तराखंड को मिल सकती है पहली महिला मुख्यमंत्री, पार्टी के अंदर चल रहा यह नाम, दिल्ली से आया बुलावा

2484
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा नई सरकार बनाने की कवायद में जुटी है। खटीमा से पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हारने के बाद नया सीएम कौन बनेगा, इसे लेकर चर्चा जोरों पर है। अब तक मुख्यमंत्री धामी सहित कई नाम सामने आ चुके हैं। अब एक और नाम सामने आया है, जिसे भाजपा नेतृत्व प्रदेश में मुख्यमंत्री बना सकता है। यह नाम है कोटद्वार से विधायक बनीं पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी की बेटी ऋतु खंडूड़ी (Ritu Khanduri)। उन्हें दिल्ली भी बुला लिया गया है। अगर वह मुख्यमंत्री बनती हैं तो प्रदेश को पहली महिला मुख्यमंत्री मिल सकती हैं।

उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने मुख्यमंत्री के चेहरे को को लेकर पार्टी के अंदर कसमकश चल रही है। नेता दिल्ली और देहरादून की दौड़ लगा रहे है। पर्यवेक्षक के तौर पर धर्मेंद्र प्रधान और पीयूष गोयल भी फिलहाल देहरादून नहीं आए हैं। उसके उलट देहरादून के तमाम नेताओं को दिल्ली बुला लिया गया है। पुष्कर सिंह धामी और सुबोध उनियाल सहित तमाम नेता दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। इसी बीच ऋतु खंडूड़ी (Ritu Khanduri) को भी दिल्ली बुला लिया गया है। इसी के बाद यह यह खबर दौड़ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड को पहली महिला मुख्यमंत्री दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पड़ोसी के घर सोया था परिवार, घर में अचानक लग गई आग, मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में जिस तरह से महिलाओं ने बीजेपी के प्रति अपना रुझान दिखाया है. उसके बाद बीजेपी महिला मुख्यमंत्री का फॉर्मूला उत्तराखंड को दे सकती है। ईटीवी की खबर के मुताबिक, ऋतु खंडूड़ी (Ritu Khanduri) ने इतना तो जरूर कहा कि वह दिल्ली जा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री की दौड़ में उनका नाम है या नहीं, इस बात की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वह पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में ही काम करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर क्राइम- ऑनलाइन गेम की लत लगाकर लाखों की ठगी, अब दी जा रही धमकी
इसलिए मजबूत बन रही दावेदारी

ऋतु खंडूड़ी (Ritu Khanduri) के पति केंद्र सरकार में सीनियर हेल्थ सेक्रेट्री राजेश भूषण के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ करीबी संबंध हैं। उनके काम की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पूरा कैबिनेट करता है। इस वक्त हेल्थ सेक्रेट्री का जिम्मा संभाल रहे राजेश भूषण के पास अच्छा खासा अनुभव है। अगर ऋतु खंडूड़ी को मुख्यमंत्री बनाने पर बीजेपी विचार कर रही है, तो इसमें कोई दो राय नहीं कि राज्य की नौकरशाही अपने आप ढर्रे पर आ जाएगी। लिहाजा, कयास यही लगाया जा रहा हैं कि ऋतु खंडूड़ी को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  बालिका का पीछा कर रहा था युवक, परिजनों को दी धमकी, गिरफ्तार

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।