उत्तराखंड : महिला ब्रांच मैनेजर बता रही थी इंश्योरेंस की डिटेल, कांग्रेस नेता ने कर दिए अश्लील मैसेज। फिर हुआ यह

144
खबर शेयर करें -

 

देहरादून। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक अजीब मामला संज्ञान में आया है। एक महिला ब्रांच मैनेजर इंश्योरेंस से संबंधित जानकारियां समय-समय पर कांग्रेस नेता को अपडेट करती रहती थी। कांग्रेस नेता ने इसका फायदा उठा ब्रांच मैनेजर के व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज कर दिया। इसकी जानकारी जब ब्रांच मैनेजर के पति को मिली तो उसने तत्काल पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी उक्त नेता को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
महानगर कोतवाली के एसएसआई ने बताया कि एक बैंक की महिला ब्रांच मैनेजर हैं। उन्होंने तहरीर में बताया कि वह कांग्रेस नेता आजाद अली ने इंश्योरेंस से संबंधित जानकारियां वाट्सएप पर अपडेट करने को कहा था। वह जानकारियां दे रही थीं। इसी बीच कांग्रेस नेता आजाद अली ने उनको अश्लील मैसेज कर डाले। एसएसआई ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आजाद अली को हिरासत में ले कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से उसे जमानत मिल गई। इधर, कांग्रेस नेता आजाद अली ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  डिवाइडर से टकराकर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

कांग्रेस से निष्कासित हुए आजाद

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह को इसकी जानकारी मिलते ही प्रदेश महासचिव विजय सारस्वत से रिपोर्ट मांगी। रिपोर्ट के आधार पर आजाद अली का कांग्रेस से निष्कासित कर सिया गया। आजाद अली वर्तमान में प्रदेश कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य हैं और पूर्व प्रदेश सचिव रहे हैं।