उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारियों ने चुनी कुमाऊं व टनकपुर मंडल की कार्यकारिणी, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

231
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। रोडवेज परिसर में रविवार को उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन का कुमांऊ व टनकपुर मंडल कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हो गया। दोपहर एक बजे के बाद शुरू हुए चुनाव कार्यक्रम के बाद शाम पांच बजे कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें सर्वसम्मति से कुमांऊ मंडल में गुरुवेल व टनकपुर मंडल में सिराजुददीन को अध्यक्ष चुना गया। कुमाऊं में हरीश जोशी को क्षेत्रीय मंत्री व टनकपुर में नीरज ङ्क्षसह को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।

चुनाव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों की सभी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा, जो भी समस्याएं हैं, उनके लिए मंडलस्तरीय कार्यकारिणी प्रयास करेगी। चुनाव कार्यक्रम में अध्यक्षता कार्यवाहक अध्यक्ष योगेश शर्मा और संचालन प्रांतीय प्रवक्ता विपिन चौधरी ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण हादसा- आपस में टकराई तीन कारें, तीन लोगों की मौत

यहां यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, प्रांतीय महामंत्री अशोक चौधरी, केपी ङ्क्षसह, एलडी पालीवाल, जितेंद्र कुमार, कुलदीप ङ्क्षसह, प्रवीण सैनी, हरेंद्र कुमार, बलदेव ङ्क्षसह, दयाल जोशी, आनंद बिष्ट, ललित प्रसाद, ओम प्रकाश तिवारी, मनिंदर ङ्क्षसह, गोपेश्वर श्रीवास्तव, मनोज भट्ट, सुनील जोशी, अनिल कुमार सहित रुद्रपुर डिपो, हल्द्वानी, काशीपुर, रामनगर, काठगोदाम, रानीखेत, भवाली, अल्मोड़ा, लोहाघाट, टनकपुर, पिथौरागढ़ डिपो के पदाधिकारियों ने भी शिरकत की।

विदाई समारोह भी आयोजित

कार्यक्रम में कार्यकारिणी के चुनाव के साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विदाई भी दी गई। इसमें यूनियन के पूर्व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डीएल साह, प्रांतीय उपाध्यक्ष अरुण ङ्क्षसह, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री राम अवध यादव, प्रांतीय उप महामंत्री जमील खान, वरिष्ठ पदाधिकारी नेमी चरण शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ससुराल आये युवक ने तैश में कर डाली हवाई फायरिंग, गिरफ्तार
कुमाऊं मंडल की ये है कार्यकारिणी

क्षेत्रीय अध्यक्ष- गुरमेल सिंह
क्षेत्रीय मंत्री- हरीश जोशी
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष- रघुवीर चौधरी/मुकेश शर्मा,
संयुक्त मंत्री- ओम प्रकाश/प्रदीप शर्मा,
संगठन मंत्री- ओमप्रकाश तिवारी
कोषाध्यक्ष-  सुनील बिष्ट
क्षेत्रीय प्रवक्ता – इकबाल अहमद
मीडिया प्रभारी- किशोरी लाल
कार्यालय सचिव- सुखदेव सिंह
कार्यकारिणी सदस्य- सतनाम सिंह, राकेश कटिहार, प्रकाश आर्य, शंकर बाशाकोठी, लक्ष्मण अधिकारी, सुधीर कुमार, अब्दुल हई, अनिल ठाकुर।

टनकपुर मंडल की कार्यकारिण

क्षेत्रीय अध्यक्ष- सिराजुद्दीन
क्षेत्रीय मंत्री- नीरज सिंह
उपाध्यक्ष- दरबान राम, पूरन सिंह,
संयुक्त मंत्री- अमित कपूर, मनोहर सिंह
संगठन मंत्री- संदीप खर्कवाल
कोषाध्यक्ष- शेर सिंह बिष्ट
कार्यकारणी सदस्य- धन गिरी, धीरज फत्र्याल, राजीव दीक्षित, डूंगर सिंह, मोती लाल, हरीश पांडे

यह भी पढ़ें 👉  डेरा कार सेवा प्रमुख की गोली मारकर हत्या, बदमाश सीसीटीवी फुटेज में कैद