Uttrakhand bjp : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक पहुंचे रुद्रपुर, मुख्यमंत्री की सक्रियता पर बोल गए यह…

681
खबर शेयर करें -

 

न्यूज जंक्शन 24, रुद्रपुर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक गुरुवार को रुद्रपुर पहुंचे। उन्होंने यहां आपदा (disaster) प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और फिर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपदा (disaster) को लेकर अन्य कार्यक्रम स्थगित कर फिलहाल राहत कार्यों में जुट जाएं। इस समय पीड़ितों को राहत पहुंचाने की ज्यादा जरूरत है।

सिटी क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने आपदा (disaster) के दौरान जो भूमिका अदा की है, उसकी चारों और सराहना हो रही है। खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह आगे बढ़कर आपदा (disaster) के दौरान मोर्चा संभाला और लोगों से मिलकर दुख दर्द बांटा। वह निश्चित ही प्रशंसनीय है।

यह भी पढ़ें 👉  कारोबारी के घर सशस्त्र बदमाशों का धावा, लाखों की नगदी और सोना लूटा

उन्होंने कहा मदद के लिए भाजपा की ओर से टीमें लगाई गई हैं, रोजमर्रा की चीजें जो बर्बाद हो गई है उनकी सूची पीड़ितों से उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। इन लोगों को हर संभव सहायता पहुंचाने की लिए भाजपा के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। आपदा (disaster) में हुए नुकसान का सरकार जल्द से जल्द आकलन करा रही है, बहुत जल्द ही उन लोगों को इसका मुआवजा दिया जाएगा।

इस दौरान विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा, प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता, ज्ञान प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद थे।

आमित शाह करेंगे एक सप्ताह बाद समीक्षा

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैक्टर और कार में आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक दी दिन के दौरे पर नैनीताल के भ्रमण पर आए हुए हैं। वह आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगे और भाजपा कार्यकर्ताओं को इसमें जुटने के लिए रूपरेखा बताएंगे। ध्यान रहे कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देहरादून में हवाई सर्वेक्षण के उपरांत भाजपा प्रदेश कमेटी से भी एक सप्ताह का अभियान चलाने का अनुरोध किया था। यह भी कहा कि एक सप्ताह बाद अभियान की समीक्षा की जाएगी। उसी क्रम में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक भ्रमण पर है और हल्द्वानी, देहरादून समेत प्रमुख कार्यालयों में आपदा कंट्रोल रूम भी खोल रहे हैं, ताकि कोई भी फोन करके राहत प्राप्त कर सके।