Uttrakhand BJP : भाजपा के दो महारथियों त्रिवेंद्र-हरक की लड़ाई पर मुख्यमंत्री धामी का बड़ा बयान, कह दिया दो टूक

464
खबर शेयर करें -

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी द्वारा उनके चेहरे पर चुनाव लड़े जाने की घोषणा के बाद मीडिया से कहा कि उन्होंने न कभी चेहरे की लड़ाई लड़ी और न कभी दावेदारी की। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी, उस पर काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा उनकी मां की तरह है। मां जो काम देती है, बच्चा जैसे भी हो उसे अच्छे से करने का प्रयास करता है। धामी प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से मुखातिब थे।             उन्होंने प्रदेश भाजपा में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बीच चल रहे सियासी संग्राम पर साफ कहा कि दोनों में कोई मनमुटाव नहीं है। यह मतभेद हो सकते हैैं, मनभेद बिल्कुल भी नहीं है। बड़ा कुनवा होता है तो थोड़ा-बहुत ऐसा होता ही है। लेकिन अन्य दलों की अपेक्षा भाजपा में बहुत अनुशासन है। इस विषय को आपस में सुलझा लिया जाएगा। दोनों नेता बहुत ही शीर्ष स्तर के हैं, वह अपना और पार्टी का भला-बुरा अच्छी तरह समझते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव- उत्तराखंड की पांच सीटों पर इतना फीसदी रहा मतदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में जो घोषणाएं होती थी, वह पूरी नहीं होती। इसलिए उन्होंने तय किया कि सरकार जिन कार्यों के लिए घोषणा करेगी, उनका लोकार्पण भी करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो घोषणाएं की थीं, उन पर शासनादेश जारी होना शुरू हो गए हैं।