Uttrakhand bjp news : भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत की तबीयत बिगड़ी, भेजे गए दिल्ली। जानिए क्यों बिगड़ी हालत

411
खबर शेयर करें -

 

चंपावत : भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम को पहाड़ का दौरा भारी पड़ गया। शुकवार को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनको लोहाघाट में भाजपा के संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेना था, लेकिन वह नहीं जा सके। उन्हें हेलीकॉप्टर से नोएडा जाना पड़ा।
भाजपा के जिलाध्यक्ष दीप पाठक ने बताया कि प्रदेश प्रभारी शुक्रवार को चंपावत विधानसभा के कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। पहाड़ का पहली बार सफर करने से उन्हेंं उल्टी होने लगी। चंपावत में संवाद कार्यक्रम से पहले भी उनकी तबियत खराब थी। इसके बाद भी वह कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद भी उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ।
सीएमओ डा. आरपी खंडूरी ने बताया कि उनके स्वास्थ्य को देखते हुए चिकित्सकों ने शुक्रवार और शनिवार सुबह सॢकट हाउस में गहन परीक्षण किया। गौतम मधुमेह से पीडि़त होने के साथ ही हृदयरोग से भी ग्रस्त हैं। इलाज के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ, लेकिन उन्हेंं आराम करने की सलाह दी गई है। इसके बाद वे आगे के कार्यक्रम छोड़ दिल्ली रवाना हो गए। शनिवार सुबह उन्हेंं एयरलिफ्ट कर नोएडा पहुंचाया गया। अब वह गुरुग्राम, नोएडा या दिल्ली में उपचार कराएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नशे पर प्रहार- वाहन से पुलिस ने बरामद की नौ लाख की अंग्रेजी शराब, एक तस्कर गिरफ्तार