उत्तराखंड कांग्रेस में फिर भूचाल, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर गिरी बड़ी गाज

540
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में आज एक बड़ी घटना हुई है। प्रदेश कांग्रेस में अंतर्कलह फिर सामने आ गई और इसने प्रदेश में शीर्ष स्तर पर खलबली मचा दी है। दरअसल, उत्तराखंड में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी ने चुनाव संबंधित समितियों समेत सभी पदों से हटा दिया है। किशोर उपाध्याय के बीजेपी समेत अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से लगातार मिल रहे थे, जिस कारण पार्टी ने उनके खिलाफ ये कार्रवाई की है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने इसे लेकर आदेश जारी किया है।

कांग्रेस उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को एक पत्र लिखकर सभी जिम्मेदारियां वापस लेने की बात कही है। पत्र में किशोर उपाध्याय पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने, भाजपा के नेताओं से मुलाकात कर कांग्रेस की सरकार के खिलाफ मुहिम को कमजोर करने का आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव- उत्तराखंड में ये होंगे भाजपा के स्टार प्रचारक

पत्र में कहा गया है कि, उत्तराखंड के लोग बदलाव के लिए तरस रहे हैं और भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का इंतजार कर रहे हैं। जनता कुशासन और भाजपा नेतृत्व में बढ़े चौतरफा भ्रष्टाचार से बेहद आक्रोशित है। ऐसे में दुख की बात है कि किशोर उपाध्याय पार्टी के पक्ष को कमजोर करने के लिए भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के साथ मिलनसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ससुराल आये युवक ने तैश में कर डाली हवाई फायरिंग, गिरफ्तार

देवेंद्र यादव ने पत्र में लिखा है कि व्यक्तिगत रूप से दी गई कई चेतावनियों के बावजूद किशोर का पार्टी के खिलाफ गतिविधि में लिप्त होना जारी है, इसलिए आगे की कार्रवाई के लिए उनको सभी पार्टी पदों से हटाया जाता है।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।