Uttrakhand latest news : भूकंप आ रहा है या भूकंप में फंसे हैं तो यह एप करेगा आपको अलर्ट, लेकिन उससे पहले यह करना होगा…

433
खबर शेयर करें -

 

देहरादून : उत्तराखंड में प्रदेश सरकार ने अभी एक ऐसा ऐप लॉन्च किया है जो आपको आने वाले भूकंप से अलर्ट तो करेगा ही अगर भूकंप की वजह से आई आपदा में आप फंसे हैं तो भी बचाएगा। ऐसा एप लॉच करने वाला उत्तराखंड देश में पहला राज्य बन गया है। इस ऐप को बनाने में आईआईटी रुड़की का बड़ा योगदान है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस ऐप को गुरुवार के लिए लांच कर दिया।
गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में एप लॉन्च किया। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आपदा प्रबंधन विभाग और आईआईटी रुड़की के संयुक्त प्रयास से इस ऐप की निर्माण किया गया है। इससे प्रदेश में आने वाले भूकंप की पहले ही चेतावनी मिल जाएगी, उन्होंने कहा ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा इस ऐप को गूगल प्ले से हर किसी को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लेना चाहिए। डाउनलोड होने पर ही यह आने वाले भूकंप की चेतावनी या भूकंप से आई आपदा में कोई व्यक्ति फंसा है तो वह व्यक्ति इसके माध्यम से शासन तक अपनी समस्या बता सकता है। यह अच्छा प्रयोग है और बड़ी आपदा से पूर्व ही जनता को अलर्ट करेगा। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार का पूरा फोकस विषम भौगोलिक परिस्थितियों में रह रही उत्तराखंड की जनता को सुरक्षा और रक्षा प्रदान करना है। यह जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से अधिक संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम है, लोगों को नदी-नाले और नहरों के किनारे नहीं जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कपड़े के गोदाम में लगी भयंकर आग, लाखों के नुकसान का अनुमान

पहले करना होगा रजिस्ट्रेशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसको डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड करने पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद अगर कभी भूकंप आता है तो अलार्म बोलेगा या बाइब्रेशन करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके प्रचार-प्रसार के लिए स्कूलों में बच्चों को जागरूक किया जाएगा।