Uttrakhand news : कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखंड में भी एक दिन का राष्ट्रीय शोक, मुख्यमंत्री धामी का बड़ा एलान

401
खबर शेयर करें -

 

देहरादून : राम मंदिर आंदोलन के नायक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन से देशभर में शोक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी कल्याण सिंह के निधन पर दुख जताया है। कल्याण सिंह का कई दिन से लखनऊ के पीजीआई में उपचार चल रहा था। स्वास्थ्य में लगातार गिरावट के बाद शनिवार देर शाम उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर देशभर में शोक की लहर दौड़ गई।
हिंदुत्व के बड़े प्रहरी और राम मंदिर आंदोलन के नायक रहे कल्याण सिंह का जाना भाजपा को यह सदमा दे गया। कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार रविवार को आज नरोरा में किया जा रहा है। इससे पूर्व उनके शव को अंतिम दर्शन की लिए माल एवेन्यू स्थित आवास पर रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताने के लिए लखनऊ पहुंच रहे हैं।
इधर, उत्तराखंड में भी कल्याण सिंह के निधन पर 1 दिन की राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल्याण सिंह को असली राम भक्त बताते हुए उनके निधन पर यह बड़ा फैसला किया है। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह की भरपाई करना भाजपा में सहज नहीं होगा।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव ड्यूटी के लिए रामगढ़ से हल्द्वानी आ रहे थे चिकित्साधिकारी कि अचानक हो गया इतना बड़ा हादसा और चली गई जान...