Uttrakhand news : उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह घायल, इस अस्पताल में ले जाया गया। जानिए कैसे हुआ यह घटनाक्रम

555
खबर शेयर करें -

 

देहरादून : बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा व कुंभ मेले के दौरान कोरोना जांच में हुए फर्जीवाड़े को मुद्दा बनाकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इस दौरान हाथीबड़कला बैरिकेडिंग पर कांग्रेसियों की पुलिस के साथ जमकर नोकझोंक हुई।
दोपहर करीब एक बजे राजपुर रोड स्थिति कांग्रेस भवन से सीएम आवास कूच के लिए कांग्रेस कार्यकत्र्ता निकले और डेढ़ बजे हाथीबड़कला बैरिकेडिंग पर पहुंचे। यहां पहले से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। जैसे ही कार्यकत्र्ता बैरिकेडिंग पर चढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोकना शुरू कर दिया। इस बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा बैरिकेडिंग पर चढ़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  नशे पर प्रहार- वाहन से पुलिस ने बरामद की नौ लाख की अंग्रेजी शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

प्रीतम सिंह ने कहा कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। बेरोजगारी चरम पर है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सरकार कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि इस जन विरोधी भाजपा सरकार से मुक्ति दिलाने के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि कुंभ मेले के दौरान कोरोना टेस्ट में घोटाला भी शर्मनाक है। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़, शुरवीर सिंह सजवाण, हीरा सिंह बिष्ट, दिनेश अग्रवाल, संगठन महामंत्री धीरेंद्र प्रताप, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार, युकां नेता संदीप चमोली आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम से लखनऊ-अयोध्या बस सेवा इतने दिन से बंद, डिपो प्रबंधन बेपरवाह

प्रीतम सिंह के कंधे पर लगी चोट

सीएम आवास कूच के दौरान हाथीबड़कला में पुलिस की ओर से लगाई गई बैरिकेडिंग पर चढ़ते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के कंधे में चोट लग गई। प्रीतम सिंह को उपचार के लिए हरिद्वार रोड स्थित एक अस्पताल ले गए, जहां उनके कंधे का एक्सरे किया गया।