Uttrakhand shivsena : प्रदेश के चुनाव में तीसरा विकल्प बनेगी शिवसेना, प्रदेश प्रमुख का बड़ा एलान

314
खबर शेयर करें -

 

सौरभ बजाज, हल्द्वानी

उत्तराखंड के प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार ने कहा कि आने वाले चुनाव में शिवसेना राज्य में तीसरा विकल्प बनकर उभरेगी। गौरव कुमार लोहरियासाल तल्ला नेगी गेस्ट हाउस में कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मिशन 2022 को ध्यान में रखते हुए शिवसैनिक जनहित के कार्य करते रहें और जनता के बीच जनता की समस्याओं के निदान के लिए तत्पर रहें। भाजपा और कांग्रेस से त्रस्त होकर जनता तीसरे विकल्प की ओर निहार रही है।

हिन्दू राष्ट्र की परिकल्पना शिवसेना ही करेगी साकार : रूपेंद्र

विशिष्ट अतिथि रूपेंद्र नागर ने कहा कि शिवसेना ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हिन्दू राष्ट्र की परिकल्पना को साकार कर सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पूरी शिद्दत से चुनावी तैयारियों में जुट जाएं। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मुकेश जोशी के नेतृत्व में तमाम कार्यक्रताओं को शिवसेना में शामिल कराया।

यह भी पढ़ें 👉  लोकतंत्र का महापर्व- हल्द्वानी में दूल्हे के साथ पहुंची दुल्हन ने डाला वोट

गौरव कुमार और रूपेंद्र नागर का जगह-जगह स्वागत

प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार और उप प्रदेश प्रमुख रूपेंद्र नागर का कालाढूंगी से पहले जसपुर, काशीपुर, बाजपुर और कालाढूंगी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर स्वागत किया।

सम्मेलन को इन नेताओं ने भी किया संबोधित

कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के शिवसेना महामंत्री शंभू दत्त, साहिल मंडल, प्रमुख हेमंत कुमार, जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, कुमाऊं मंडल सचिव पदम पाल, सरजू प्रसाद पांडे, संगठन मंत्री अशोक सिंधी, पूर्व नगर प्रमुख विकास गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष राजू गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राजेश साहू, प्रमोद आर्य नगर उपाध्यक्ष, अभिषेक कश्यप मीडिया प्रभारी, विकास मल्होत्रा राजीव रस्तोगी, व्यापारी नेता नंदकिशोर लाल जायसवाल, सूरज लांबा, अनिल अग्रवाल, नगर प्रचार सचिव पूरन सागर, पूर्व विधायक प्रत्याशी चंदन राणा, नगर सचिव दीपक राजपूत, पुरुषोत्तम सिंह, बिट्टू आदि वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वोट डालने के लिए कहीं उमड़ रहे मतदाता तो कहीं बूथों में इस वजह से पसरा सन्नाटा

प्रदेश प्रमुख ने कई समाजसेवियों को किया सम्मानित

शिव सैनिकों ने राज्य प्रमुख गौरव कुमार जी को प्रतीक चिन्ह तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया। शिवसेना ने समाज में कार्य करने वाले सम्मानित प्रतिनिधियों को शिवाजी महाराज का प्रतीक चित्र देखकर सम्मानित किया। सूबेदार केदार सिंह, सूबेदार जीवन जोशी, डॉक्टर एमसी रेवाड़ी, हरीश कोठारी, देवी दत्त नीयोलिया , चंद्रशेखर मुंनगली, पंडित गोविंद विनवाल ,पंडित विजय उप्रेती, हवलदार हरीश जोशी जी को सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया।