Bareilly- ये महिला पति और प्रेमी को रखना चाहती है साथ, जब ये कही बात तो मच गया हंगामा

146
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, बरेली। रिश्ते के भांजे से चार बच्चों की मां को इश्क हो गया। पति के विरोध पर भी उसने मिलना नहीं छोड़ा। अब महिला ने नई जिद पकड़ ली है। वह पति से कह रही है कि प्रेमी और पति दोनों के साथ एक ही घर में रहेगी। इसका पति ने विरोध किया तो लड़ाई-झगड़े के बाद मामला थाने पहुंच गया। पुलिस ने भी महिला को समझाया लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं है।

रेलवे में चतुर्थ श्रेणी में नौकरी करने वाले युवक का विवाह 14 वर्ष पहले आंवला की एक युवती से हुआ था। उसके चार बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी 14 वर्ष की है। इसी दौरान बदायूं निवासी युवक का रिश्ते का भांजा बरेली आया। युवक का भांजा फोटोग्राफी करता है। यहां रुकने के बाद महिला और युवक के भांजे के बीच प्रेम संबंध हो गए। युवक ने बताया कि दोनों को कई बार उसने रंगेहाथ रंगरेलिया मनाते पकड़ा, लेकिन वे नहीं माने। पति का कहना है कि उसने पत्नी को बच्चों के भविष्य का वास्ता दिया लेकिन इस बात का पत्नी पर भी कोई असर नहीं हुआ। अधिक गृहक्लेश होने पर पत्नी के कहने पर वह रेलवे के क्वार्टर से हटकर हरुनगला में रहने लगा। पति का आरोप है कि महिला का किसी तीसरे युवक से भी चक्कर चल रहा है। बाद में उसने युवक से बात करनी बंद कर दी। पीड़ित ने बताया कि अब वह कह रही है कि पति और प्रेमी के साथ रहेगी। इस बात से पति ने इनकार कर दिया तब मामला थाना बारादरी थाने पहुंचा। यहां महिला, उसका पति व प्रेमी भी आया। यहां मौजूद महिला दरोगा ने महिला को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन महिला के सिर से प्रेम का बुखार उतर नहीं रहा था। उधर, प्रेमी ने भी थाने में कहा कि यदि महिला उसके साथ रहेगी तो वह शादी नहीं करेगा। पुलिस ने जब महिला को अधिक समझाने का प्रयास किया तो उसने थाने में ही आत्महत्या की धमकी दे डाली। पुलिस ने महिला के प्रेमी और महिला के मायके वालों को बुलाया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ और पुलिस को बड़ी सफलता- लाखों की चरस के साथ अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार