मेडिकल कॉलेज के बाथरूम में महिला मरीज से कर रहा था दुष्कर्म, रंगेहाथ दबोचा गया

160
खबर शेयर करें -

लखनऊ। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहां एक महिला मरीज के साथ बाहर से आए युवक ने दुष्कर्म कर डाला। मेडिकल कॉलेज के ही सुरक्षा कर्मी ने ही बाथरूम से आरोपी को दुष्कर्म करते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।

अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना इलाके में स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में करीब बीते तीन माह पूर्व आरपीएफ ने एक महिला मरीज को भर्ती कराया था। मेडिकल कॉलेज के रिकवरी वार्ड में उसका इलाज चल रहा था। बताया जाता है कि क्वार्सी थाना इलाके का रहने वाला वारिस नाम का युवक महिला की मदद करने के लिए रोजाना वार्ड में आया करता था। बीते रोज सुरक्षा कर्मी जब गश्त पर थे तो थोड़ी देर के लिए वार्ड से महिला को गायब देखा। इस पर महिला की तलाश शुरू हो गई। इसके बाद जैसे ही सुरक्षाकर्मी बाथरूम की तरफ गया तो देखा कि वारिस महिला के साथ दुष्कर्म कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  नौकर का कारनामा- मालिक के 13 माह के बेटे का गला रेत कर झाड़ियों में फेंका

सुरक्षा कर्मी ने बाथरूम से पीड़ित महिला मरीज के साथ आरोपी वारिस को रंगे हाथों पकड़ लिया और इसकी सूचना जेएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन को दी। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया और आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के सुरक्षाकर्मी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर वारिस को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  शेयर मार्केट में कमाई का दिया झांसा और बैंक खाते से उड़ा ली लाखों की नगदी

वहीं, सीओ सिविल लाइन श्वेताभ पांडेय ने बताया थाना सिविल लाइन को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। इस संदर्भ में पुलिस की ओर से तत्काल कार्रवाई करते आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।