हारी बाजी जीतना हमें आता है : लगातार तीन हार, फिर महिला हॉकी टीम ने बना दिया इतिहास, पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची

186
खबर शेयर करें -

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम ने आज टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया। क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से मात दी। भारत की तरफ से एक मात्र गोल गुरजीत कौर ने खेल के 22वें मिनट में किया। इस जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी सेमीफाइनल में पहंच गई है। ओलंपिक इतिहास में भारत की महिला हॉकी टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है, जहां चार अगस्त को उसका मुकाबला अर्जेंटीना से होगा।

टीम इंडिया के लिए यह जीत बेहद खास है। क्योंकि टीम की शुरुआत टोक्यो ओलंपिक में ठीक नहीं हुई थी और उसे तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन रानी रामपाल की अगुवाई वाली टीम ने हार नहीं मानी और शानदार तरीके से एक के बाद एक लगातार तीन मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची।

यह भी पढ़ें : Tokyo Olympic: चीनी खिलाड़ी को हराकर पीवी सिंधू ने किया कमाल, ओलिंपिक में जीता भारत के लिए दूसरा मेडल

भारत की महिला हॉकी टीम का पहला मुकाबला नीदरलैंड्स से था। इस मैच में नीदरलैंड्स ने भारत पर एकतरफा जीत दर्ज करते हुए 5-1 से शिकस्त दी थी। इसके बाद महिला टीम का दूसरा मुकाबला जर्मनी से हुआ। जर्मनी ने भारत की महिला हॉकी टीम को 2-0 से पीटा। जबकि ब्रिटेन ने भारत को 4-1 से करारी शिकस्त दी। इसके बाद भी टीम इंडिया ने हिम्मत नहीं और अगले तीनों मुकाबलों में जबरदस्त वापसी करते हुए जीत दर्ज की।

पीएम मोदी ने दी बधाई

महिला हॉकी टीम की शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया ” अगस्त आते ही अमृत महोत्सव की शुरुआत हो गई है। देश को नई ऊंचाई पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत जारी है। पुरुष, महिला हॉकी टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। ”

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।