नए साल पर क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका जीवन, ज्योतिषाचार्य से जानें

658
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। ज्योतिषशास्त्र में राशिफल (Zodiac sign) के माध्यम से विभिन्न काल-खंडों की भविष्यवाणी की जाती है। इसके जरिए हम अपने भविष्य के कार्यों की रूपरेखा तय करते हैं। नया साल किस राशि (Zodiac sign) के जातकों के लिए कैसा रहेगा, इस बारे में बता रही हैं ज्योतिषाचार्य डॉ. मंजू जोशी। कल आपने मेष राशि, वृष राशि, मिथुन राशि का राशिफल (Zodiac sign) आपको बताया था। आज आप पढ़ेंगे कर्क राशि, सिंह राशि और कन्या राशि के जातकों का वार्षिक राशिफल। अगले क्रम में पड़ेंगे तुला राशि, वृश्चिक राशि एवं धनु राशि के जातकों का राशिफल (Zodiac sign)।

यह भी पढ़ें : नए साल में मेष, वृष, मिथुन राशि के जातकों का राशिफल

कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 सामान्य फल कारक रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से कर्क राशि के जातकों के लिए 2022 शुभ रहने वाला है। आय के स्रोत बने रहेंगे। पारिवारिक मामलों में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां हो सकती हैं जीवनसाथी से मतभेद अथवा कष्ट के योग हैं इसलिए परिवार में सामंजस्य स्थापित करें। जीवनसाथी को पूर्ण महत्व दें। संतान के लिए यह वर्ष शुभ फल कारक रहेगा। संतान के कार्य में धन का निवेश होगा। व्यवसायिक जीवन प्रगति भरा रहेगा। किंतु काम का बोझ दैनिक जीवन को व्यस्तता से भर देगा। इसी कारण स्वास्थ्य एवं पारिवारिक जिम्मेदारियों व सामाजिक संबंधों के निर्वाह में परेशानियां आ सकती हैं। इस वर्ष में आपका भाग्य नवीन ऊंचाइयां प्राप्त करेगा। अच्छे अवसरों की प्राप्ति से धन लाभ हो सकता है। घर से दूर प्रवास। विदेश गमन के अवसर प्राप्त होंगे। घर में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। महिलाओं के लिए यह वर्ष चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। स्वास्थ्य के संबंध में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों का आपको वर्ष के मध्य में सामना करना पड़ सकता है वाहन सावधानी से चलाएंगे अन्यथा किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। धन हानि, धोखा अधिक होने के योग बनते हैं। कामकाजी महिलाओं को अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है हालांकि पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। व्यापारी वर्ग को वर्ष 2022 विशेष लाभ देने वाला रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने हेतु अधिक प्रयासरत रहना होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभ हेतु सोमवार को शिवजी को जल अर्पित करें रुद्राष्टकम का पाठ करें प्रतिदिन शाम के समय हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 सुखद अनुभव लेकर आएगा। सिंह राशि के जातक सभी कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। भाई बंधुओं का सहयोग प्राप्त करेंगे। माता-पिता से संबंध मधुर होंगे। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त करेंगे। नए भूमि, भवन, वाहन जुड़ने के योग बन रहे हैं। नवीन संबंधों से नई गतिविधियां क्रियान्वित होंगी। परिश्रम में सफलता प्राप्त करेंगे। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। न्यायालय संबंधी कार्यों में विजय प्राप्त करेंगे। संतान के विषय में निर्णय सही दिशा को प्राप्त करेंगे। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी वर्ष के पूर्वार्ध में स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दीर्घकालीन निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अत्यंत शुभ फलदाई है। विद्यार्थी वर्ग इस वर्ष सफलता के नए आयाम प्राप्त करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। धर्म के प्रति रुचि पड़ेगी। नौकरी पेशा वर्ग को पदोन्नति प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। लाभ हेतु प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें। ॐ घृणि सूर्याय नमः।। का जप करें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। गाय को गुड़ व रोटी खिलाएं ।

कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 सामान्य फल कारक रहेगा। वर्ष के पूर्वार्ध में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है विचारों के अंतर्द्वंद में फंसे रहेंगे। आपकी सोच आपको नवीन दिशा देने में सफल रहेगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। परंतु पारिवारिक जीवन में चिंताएं रहेंगी कुटुंबीजनों का व्यवहार आपके प्रतिकूल रहेगा। अतः सामंजस्य बना कर चले। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने के योग बन रहे हैं अतः खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरी पेशा वर्ग के स्थानांतरण होने की संभावना। साथ ही पदोन्नति होने के पूर्ण योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। नए व्यवसाय में निवेश करने हेतु 2022 शुभ रहेगा। अविवाहित जातकों का प्रयास करने से विवाह संपन्न हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं धर्म के प्रति विशेष रुचि जागृत होगी यात्राएं सफल रहेंगी लाभ हेतु गणेश आराधना करें गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। ॐ बुधाय नमः।। मंत्र का 21 बार प्रतिदिन जप करें। बुधवार को हरा चारा दान करें ।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।