क्या है GRAP, कोरोना प्रसार रोकने को दिल्ली में किया गया लागू, अब UP में भी तैयारी

248
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ। ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने GRAP यानी ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान लागू कर दिया है। इसके तहत येलो अलर्ट जारी किया गया है, जाे आज से लागू हो गया है। कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए इसे कारगर प्लान बताया जा रहा है। अब चर्चा है कि इसे यूपी में भी लागू किया जा सकता है। क्या आप जानते हैं कि यह GRAP क्या है और यह किस तरह से काम करता है। यह कैसे काम करता है। GRAP में कितनी कैटेगरी होती हैं। यहां हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

GRAP मुख्यत: तीन मापदंडों पर आधारित है। इसमें संक्रमण दर, कोविड-19 के नए पॉजिटिव केस और उपलब्ध ऑक्सीजन बेड्स में से कितने भरे हुए हैं, इनका विश्लेषण करने के बाद चार रंगों के अलर्ट जारी किए जाते हैं। ये रंग हैं, येलो, अंबर, ऑरेंज और रेड। इस प्लान को बीते वर्ष ही बना लिया गया था और इसमें ये चार कैटेगरी निर्धारित की गई थीं।

YELLOW ALERT: अगर दो दिनों तक संक्रमण दल 0.5 फीसदी या उससे ऊपर होती है या एक हफ्ते में 1500 नए केस सामने आते हैं। तो इसके बाद येलो अलर्ट जारी किया जाता है। इसके तहत Odd/Even के फॉर्मूले पर दुकानें खुलती हैं। निगम इलाकों में सिर्फ एक साप्ताहिक बाजार ही खुलने की अनुमति होती है। सिनेमा हाल, जिम, स्कूल आदि बंद हो जाते हैं।

AMBER ALERT: अगर दो दिनों तक संक्रमण दर 1 फीसदी रहती है या हफ्ते में 3500 नए मामले सामने आते हैं तो अंबर अलर्ट जारी कर दिया जाता है। इस दौरान भी सिनेमा हॉल, जिम, स्कूल आदि बंद कर दिए जाते हैं। बाजारों में दुकानों को खुलने की अनुमति भी सुबह 10 से शाम 6 बजे तक ही रहती है।

ORANGE ALERT: अगर दो दिनों तक संक्रमण दर 2 फीसदी तक रहती है या हफ्ते में 9000 नए मामले सामने आते हैं तो ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया जाता है। इसके जारी होने के साथ ही मॉल, दुकानें, मेट्रो सेवाओं को बंद कर दिया जाता है। वहीं बस सेवा को 50 फीसदी क्षमता के साथ चलने की अनुमति होती है।

RED ALERT: रेड अलर्ट एक गंभीर स्थिति होती है। इसके तहत यदि 2 दिनों तक संक्रमाण दर 5 फीसदी से अधिक या हफ्ते में 16000 नए मामले सामने आते हैं तो इसे तत्काल लागू कर दिया जाता है। इस दौरान पूरी तरह से कर्फ्यू के हालात होते हैं और जरूरी वस्तुओं की बिक्री के अलावा हर तरह की आर्थिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।