… जब जंगल में मुख्यमंत्री धामी की कमर पर चढ़ गया विशालकाय जहरीला सांप, जानें फिर क्या हुआ

533
खबर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने बचपन का एक किस्सा साझा किया है, जो इस समय खूब चर्चा बटोर रहा है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ करने मालसी स्थित देहरादून चिडिय़ाघर पहुंचे थे। इसी दौरान सीएम ने वनों के प्रति अपने लगाव को दर्शाते हुए बचपन के अनुभव साझा किए।

यह भी पढ़ें : Uttrakkhand Big News : मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा, राज्य आंदोलनकारियों को अब यहां भी मिलेगा मुफ्त उपचार

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में इस जगह फहराया गया प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा, ऊंचाई जानकार रहे जाएंगे हैरान

उन्होंने कहा कि उनका घर खटीमा में नदी के पास घने जंगल से घिरा हुआ है। जब वह छोटे थे तो घर में शौचालय की व्यवस्था नहीं थी। एक दिन वह जंगल में शौच करने गए तो कमर में कुछ महसूस हुआ। हाथ से उन्होंने खुद को झाड़ा तो एक विशालकाय सांप उनके पैर के पास पड़ा था। जिसे देख उन्होंने घर की तरफ दौड़ लगा दी।

मुख्यमंत्री का यह किस्सा अब खूब चर्चा बटोर रहा है। सोशल मीडिया में इसके साथ ही सीएम के बचपन के कई किस्से भी तैरने लगे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बांज वन पोस्टर, बड्र्स आफ उत्तराखंड काफी टेबल बुक, कामन ट्री एंड वाइल्ड फ्लावर आफ उत्तराखंड ई-बुक, कामन बटरफ्लाई आफ उत्तराखंड और उत्तराखंड के जहरीले सांप पुस्तक का विमोचन किया।

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।