बीच बाजार पहुंचे मंत्री तो सब्जी बेच रही महिला ने गाल पर जड़ दिए चांटे, देखिए वीडियो…

980
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है। यहां भरी भीड़ के बीच बाजार पहुंचे मंत्री के गाल पर सब्जी बेचने वाली एक महिला ने चांटे जड़ दिए (Woman slapped to minister)। यह देख हड़कंप मच गया। भीड़ में से ही कुछ लोगों ने महिला के हाथ पकड़ने की कोशिश की लेकिन मंत्री ने उसे रोक दिया। यह घटना करीब दो दिन पुरानी बताई जा रही है, मगर इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ग्वालियर की हजीरा सब्जी मंडी का हाल जानने गए थे। लेकिन यहां वो दुकानदारों के विरोध में घिर गए। इन लोगों में ज्यादातर महिला सब्जी विक्रेता थीं। इनकी दुकानें प्रशासन ने हटवा दी हैं। इसलिए ये नाराज थीं। क्षेत्रीय विधायक एवं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर नई व्यवस्था का हाल जानने विस्थापित दुकानदारों के बीच पहुंचे थे। लेकिन मंडी से हटाई गई सब्जी विक्रेता महिला बबीना बाई की नाराजगी ऊर्जा मंत्री प्रदुमन तोमर पर फूट पड़ी (Woman slapped to minister)।

बबीना बाई ने खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि वो विधवा हैं। पुरानी सब्जी मंडी में बैठकर अपनी रोटी रोजी चला रही थी। लेकिन प्रशासन ने मारपीट कर उनको हटा दिया है। महिला की नाराजगी देख प्रद्युम्न तोमर ने उसके पैर छुए और कहा वह उनके बेटे जैसे हैं। यदि बेटे से कोई गलती हुई है तो वह उनकी पिटाई भी कर सकती हैं। मंत्री ने कहा माई पहले मेरी पिटाई (Woman slapped to minister) कर ले फिर तेरी बात सुनूंगा। इसके बाद मंत्री ने महिला के हाथों से अपने दोनों गाल पर खुद ही थप्पड़ (Woman slapped to minister) लगवाए।

प्रद्युम्न सिंह ने दुकानदारों को समझाया कि वह अपने नए ठिकाने पर खुशी-खुशी पहुंच जाएं। इंटक मैदान में बनाए गए चबूतरों पर दुकानदारों को शिफ्ट किया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए हजीरा मंडी खाली करवाकर इंटक मैदान में शिफ्ट किया गया है। सब्जी मंडी को व्यवस्थित किया जा रहा है।

मंत्री के सहानुभूति पूर्वक बर्ताव के बाद महिला बबीना बाई का गुस्सा काफूर हो गया। उसने मंत्री की पिटाई करने से इनकार कर दिया। मंत्री ने बबीना बाई के साथ ही हजीरा मंडी के सभी दुकानदारों को नई सब्जी मंडी में शिफ्ट होने के लिए कहा। साथ ही भरोसा दिलाया कि दुकानदारों के साथ किसी कीमत पर भेदभाव नहीं किया जाएगा।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।