दिल्ली में पत्नी की सहेली की हत्या कर शव के साथ किया सेक्स, उत्तराखंड का युवक गिरफ्तार

531
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी के काैशिक एनक्लेव में युवती की हत्या (Sex with dead body) करने के मामले में उत्तराखंड के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित उत्तराखंड के टिहरी का रहने वाला है, जो वारदात के बाद से फरार था। इसका नाम अमन सिंह बिष्ट है। पुलिस ने इसे राजस्थान से दबोचा।

घटना 19 फरवरी की है। बुराडी के काैशिक एनक्लेव में युवती की हत्या (Sex with dead body) कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपित अमन कौशिक एनक्लेव में ही रहता था। उसी के घर से शव बरामद हुआ था। वारदात के वक्त घर में वह और मृतक युवती ही थे। इसका पता तब चला, जब अमन की पत्नी घर लाैटी। उसने देखा कि उसकी सहेली का अर्द्धनग्न शव घर में पड़ा था और पति फरार था। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस काे दी गई। पुलिस ने महिला के पति काे संदिग्ध मानते हुए तलाश शुरू की। साेमवार काे उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने हत्या करने और फिर शव के साथ दुराचार (Sex with dead body) करने की बात कबूली।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में भीषण अग्निकांड- कई झोपड़ियों हुई राख

अमन सिंह बिष्ट अपनी पत्नी के साथ पिछले करीब डेढ़ साल से कौशिक एनक्लेव में रह रहा था। वह मूलरूप से उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल का रहने वाला है।जानकारी के मुताबिक अमन की पत्नी काम पर गयी हुई थी, तभी अमन पत्नी की सहेली को घर ले आया। अमन ने अपनी पत्नी की सहेली को कहा कि वह पत्नी के लिए साड़ी खरीदना चाहता है। उसके बाद उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर अमन ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 24 वर्षीय युवती की हत्या करने के बाद अमन ने उसके शव के साथ सेक्स (Sex with dead body) किया और मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  संपत्ति के लालच में सौतेली मां ने कर दिया मासूम बेटी का कत्ल, गिरफ्तार

उत्तरी जिला पुलिस के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि पुलिस ने अमन सिंह बिष्ट को रविवार को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में अमन ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ उसके संबंध अच्छे नहीं थे। वह वैवाहिक जीवन से संतुष्ट नहीं था। साथ ही सेक्स पावर बढ़ाने की दवा के साथ-साथ ड्रग्स भी लेता था। पीड़िता की हत्या उसने हवस को पूरा करने के इरादे से ही की थी।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  लोकतंत्र का महापर्व- हल्द्वानी में दूल्हे के साथ पहुंची दुल्हन ने डाला वोट

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।