प्रेमी से करवा दी पति की हत्या, पुलिस को गुमराह करती रही पत्नी। पुलिस का बड़ा खुलासा

455
खबर शेयर करें -

अमित सक्सेना, केलाखेड़ा।

थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा काजी के जसवंत सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जसवंत की पत्नी ने ही अपने अवैध संबंधों के कारण प्रेमी से पति की हत्या कराई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। कत्ल के बाद मृतक की पत्नी ने प्रेमी को यह कह कर भगा दिया वह सब संभाल लेगी। उसने पुलिस को गुमराह करने की नाकाम कोशिश
गौरतलब है कि शनिवार रात गांव रम्पुराकाजी निवासी जसवंत सिंह 40 अपनी पत्नी सुरजीत कौर और दो बेटों के साथ दो चारपाईयों पर मच्छरदानी लगाकर सो रहा था, उसी समय जसवंत सिंह की अज्ञात लोगों ने कनपटी से सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर एक धमकी भरा पत्र और सफेद टोपी बरामद हुई थी, जो दूसरे समुदाय के किसी व्यक्ति के घटनास्थल पर होने का इशारा कर रही थी।
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने मृतक की पत्नी सुरजीत कौर से सख्ती से पूछताछ की तो उसने ग्राम भोगपुर डैम निवासी रणजीत सिंह से उसका प्रेम संबंध था। वह उसके साथ रहना चाहती थी। उसके कहने पर रणजीत सिंह ने सो रहे जसवंत की कनपटी पर गोली चलाई। वहां छोड़ा गया धमकी भरा पत्र रणजीत ने अपने भतीजे बंटी से लिखवाया था। सफेद रंग की टोपी वह पुलिस को गुमराह करने के लिए खरीद कर लाया था, जो मौके पर फेंक गया था। सुरजीत कौर अपने छोटे पुत्र को रणजीत का बेटा बताती है।
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया तथा हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। एएसपी का कहना है कि पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस पुलिस थाने की दोषसिद्धि दर रही बेहतर, मुख्यालय ने दिया प्रशस्ति पत्र