Big news : यो यो हनी सिंह की करतूतों का पत्नी ने किया बड़ा खुलासा, बता डाली शादी के बाद कि हैरान करने वाली बातें। पढ़िए क्या हुआ ऐसा…

671
खबर शेयर करें -

दिल्ली। सुप्रसिद्ध रैपर, पंजाबी सिंगर और अभिनेता हनी सिंह अपनी पत्नी के ही आरोपों में बुरी तरह फंस गए हैैं। उनके खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने उन पर शारीरिक व मानसिक उत्पीडऩ के साथ ही घरेलू हिंसा मामला दर्ज कराया है। यही नहीं घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम के तहत 10 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट के चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने हनी सिंह को नोटिस जारी किया है। मामले में अगली सुनवाई 28 अगस्त को होगी।

तलवार ने हनी सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए याचिका में कहा कि वह अक्सर कई महिलाओं के साथ अनौपचारिक यौन संबंध रखते थे और उनकी शादी की अंगूठी नहीं पहनते थे। इतना ही नहीं शादी की तस्वीरें आनलाइन अपलोड करने पर हनी उन्हें बेरहमी से मारते थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि हनी सिंह ने पिछले कुछ सालों में उसे कई बार पीटा और वह लगातार डर के साए में जी रही है। अधिवक्ता संदीप कपूर व अपूर्व पांडे के माध्यम से वाद दायर करके शालिनी ने कहा कि उन पर लंबे समय से मानसिक उत्पीडऩ और क्रूरता की जा रही है और इसके कारण वह अवसाद में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शिमला से बरामद हुई उत्तराखंड से अपहृत की गई किशोरी, आरोपी गिरफ्तार

शालिनी की शादी हनी सिंह से 23 जनवरी, 2011 को हुई थी। शालिनी ने आरोप लगाया कि हनी सिंह बीते 10 सालों से उनका शारीरिक शोषण कर रहे हैं। शालिनी ने हनी सिंह के पिता पर भी नशे की हालत में उनके साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा कि कि घरेलू हिंसा से जुड़े सुबूत भी उनके पास हैं। शालिनी ने अदालत से मांग की है कि नोएडा स्थित उनकी संयुक्त संपत्ति और गहने को बेचने पर रोक लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  शेयर मार्केट में कमाई का दिया झांसा और बैंक खाते से उड़ा ली लाखों की नगदी

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।