spot_img

विधानसभा भवन के सामने आत्मदाह करने वाली महिला की मौत, पूर्व राज्यपाल का बेटा हिरासत में। जानिए क्यों फंसा शिकंजे में

न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ।

विधानसभा भवन के सामने खुद को आग लगाने वाली महिला ने बुधवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के मुताबिक महिला 90 फीसद जल चुकी थी, उसका बच पाना मुश्किल था। इधर महिला की मौत के बाद अभी तक जांच में सामने आए साक्ष्यों और मोबाइल पर हुई बातचीत के आधार पर पुलिस ने पूर्व राज्यपाल सुखदेव प्रसाद के बेटे आलोक को हिरासत में लिया है। आशंका है आत्मदाह के लिए इन्हीं लोगों ने उसको उकसाया था। फिलहाल पुलिस उनसे पूर्व में हुई बातचीत को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
हिरासत में लिए गए आलोक से लखनऊ और महाराजगंज पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। आलोक मूलतः महाराजगंज का रहने वाला है और गोमती नगर में रहता है। छानबीन में पता चला है मरने से पूर्व महिला आलोक समेत कुछ और लोगों के भी संपर्क में थी, आशंका जताई जा रही है कि उसके आत्मदाह की जानकारी इन लोगों को थी लेकिन उसको छुपाया गया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्मदाह के पीछे भूमिका निभाने वाले लोगों को बेनकाब कर दिया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!