US Nagar : श्रमिक ने मांगे मजदूरी के 200 रुपये, साथियों ने पेट्रोल डालकर जलाया

168
# tried to burn alive by pouring petrol
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर । ऊधमसिंह नगर में हैरान करने वाली घटना हुई है। यहां एक मजदूर को उसके ही साथियों ने पेट्रोल छिड़ककर जला दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित मजदूर ने अपनी मजदूरी मांगी थी, जिसके बाद उसके साथ यह दिल दहला देने वाली घटना हुई।

यह भी पढ़ें : मॉब लिंचिंग : बंगाल में छापा मारने गए बिहार के थानाध्यक्ष को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, जानिए पूरा मामला

रम्पुरा निवासी 20 वर्षीय विवेक पुत्र रमेश कोली मजदूरी करता है। उसकी मां मीना ने बताया कि गुरुवार रात को भाजपा की आयोजित रैली के झंडे लगवाने के लिए उसके साथ के तीन युवक उसे अपने साथ ले गए थे। शाम को मजदूरी के 200 रुपये मांगे तो उन्होंने शुक्रवार का आश्वासन दिया। शुक्रवार रात विवेक उनसे रुपये लेने गया तो वे लोग गालीगलौज करने लगे। आरोप है कि इस दौरान तीनाें ने उसकी पहले पिटाई की और बाद में विवेक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे विवेक गंभीर रूप से झुलस गया।

यह भी पढ़ें 👉  संपत्ति के लालच में सौतेली मां ने कर दिया मासूम बेटी का कत्ल, गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : दामाद की आत्महत्या के बाद सास ने उठाया ये खौफनाक कदम, जानकर आप भी होंगे हैरान

शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित फरार हो गए। लोगों ने घटना की सूचना विवेक के घरवालों और पुलिस को दी। इसके बाद वह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। सूचना पर कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और विवेक के बयान दर्ज किए। रम्पुरा चौकी प्रभारी अनिल जोशी ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कैदियों ने महिला को पिलाई नशीली को‌ल्ड्रिंक, फिर पुलिस वैन में बनाया हवस का शिकार