भाजपा छोड़ कांग्रेसी बने यशपाल आर्य का चुनावी सीट को लेकर बड़ा बयान, राजनीतिक गलियारों में मच गई हलचल

433
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड की बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्य ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वे 2022 का विधानसभा चुनाव बाजपुर सीट से ही लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने बीजेपी सरकार और संगठन पर भी हमला बोला है।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद यशपाल आर्य गुरुवार को हल्द्वानी पहुंचे तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार को आडे़ हाथों लिया। कहा कि उत्तराखंड के अंदर बीजेपी सरकार में अफसरशाही हावी है। पांच साल बाद उनकी घर और परिवार में दोबारा वापसी हुई है। बीजेपी संगठन में कोई लोकतंत्र नहीं है, जबकि कांग्रेस में सबको खुलकर बोलने की आजादी है।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव ड्यूटी के लिए रामगढ़ से हल्द्वानी आ रहे थे चिकित्साधिकारी कि अचानक हो गया इतना बड़ा हादसा और चली गई जान...
हाल ही में कांग्रेसी बने थे यशपाल

2017 के विधानसभा चुनाव से पहले यशपाल आर्य ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर अपने बेटे संजीव आर्य के साथ बीजेपी का दामन थामा था। इसके बाद 2017 में यशपाल आर्य बाजपुर और उनके बेटे संजीव आर्य नैनीताल विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे और जीते। यशपाल आर्य को बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया था। लेकिन पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही यशपाल आर्य की नाराजगी सामने आ रही थी। यही कारण है कि हाल ही में उन्होंने बीजेपी को छोड़कर फिर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव- उत्तराखंड की पांच सीटों पर इतना फीसदी रहा मतदान

ऐसे ही लेटेस्ट और रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।