उत्तराखंड में यहां लापता तीन किशोरों के मिले शव, हत्या की आशंका, मचा हड़कंप

332
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। उत्तराखंड के कोटद्वार में आज दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन लापता किशोरों के शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि तीनों सिद्धबली मंदिर में दर्शन करने की बात कहकर निकले थे।

कोटद्वार गोविंद नगर निवासी तीन किशोर 9 सितंबर की सुबह घर से दो पहिया वाहन से निकले थे। कुंभीचौड़ क्षेत्र में इन तीनों को स्कूटी पर जाते देखा गया था। लेकिन, शाम तक किशोर घर वापस नहीं लौटे। घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पुलिस ने भी क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगाल तीनों किशोरों की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन परिजनों और पुलिस को किशोरों को ढूंढने में सफलता नहीं मिल सकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  सैन्य सम्मान के साथ शहीद मेजर प्रणय की अंत्येष्टि, श्रद्धांजलि देने उमड़ा सैलाब

आज सुबह दोपहिया वाहन सड़क के नीचे पड़ा मिला। घटना के बाद परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या की आंशका जताई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया में यह घटना सड़क दुघर्टना लग रही है। पुलिस ने तीनों किशोरों के शवों को कब्जे में लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  विधवा महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।